मरकज से लौटे जमातियों की सर्चिंग हुई तेज, एसपी ने बनाई विशेष टीम

मरकज से लौटे जमातियों की सर्चिंग हुई तेज, एसपी ने बनाई विशेष टीम

जबलपुर| संदीप कुमार| तब्लीगी जमात की गतिविधियों में शामिल होने वाले मध्यप्रदेश के करीब 107 व्यक्तियों को चिन्हित किया गया है। प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के निर्देश पर जबलपुर पुलिस भी ऐसे लोगो को तलाश कर रही है जो कि जमात में शामिल होकर वापस लौटे हो। हालांकि अभी तक किसी भी थाने से ऐसी सूचना नही मिली है कि कोई बाहर से आकर ठहरा हो। फिर भी पुलिस सुरक्षा के मद्देनजर मस्जिद और मदरसे में तलाश कर रही है।

सर्चिंग के लिए एसपी ने बनाई टीम, सभी थाना प्रभारीयो को दिए निर्देश…..
जमातियों की सर्चिंग के लिए मुख्यालय से मिले आदेश के बाद जबलपुर पुलिस भी अलर्ट मोड में आ गई है।लिहाजा एसपी अमित सिंह ने सभी थाना प्रभारीयो को निर्देश दिए है कि अपने अपने थाना क्षेत्र में सर्चिंग करे।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews