Sehore news: सीहोर में कोरोना बेकाबू, 24 घंटे में मिले 100 नए मरीज, फिर भी लापरवाही जारी

Sehore news: सीहोर में कोरोना बेकाबू, 24 घंटे में मिले 100 नए मरीज, फिर भी लापरवाही जारी
सीहोर, अनुराग शर्मा । देश भर की तरह मध्यप्रदेश के सीहोर जिले में भी कोरोनावायरस लगातार बढ़ता जा रहा है। बावजूद इसके आम नागरिक और खुद स्वास्थ्यय विभाग कोविड गाइडलाइन की सरेआम धज्जियां उड़ा रहे हैं और लापरवाही की हद यहां तक है कि अब दिन में 100 से अधिक मरीज मिल रहे हैं। सीहोर जिले में कोरोना की रफ्तार तेज हो गई है। संक्रमण का आलम यहां तक है कि पिछले 24 घंटे में 100 से अधिक मरीज मिल रहे हैं। शहर से लेकर गांवों तक लगातार कोरोना संक्रमण तेज रफ्तार से फैल रहा है।

यहां भी देखें- Jabalpur News: शराब पीकर जबलपुर की सड़कों पर मेट्रो बस चला रहा था ड्राइवर, जागरूक नागरिक ने बनाया वीडियो

नगरीय क्षेत्र के साथ-साथ अब सीहोर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों से भी कोरोना के मरीजों की खबर लगातार आ रही है। एक दिन में सर्वाधिक मरीज मिलने का रिकार्ड 14 जनवरी को टूटा था जब 52 मरीज मिले। लेकिन सिलसिला यहीं नहीं रुका। अगले 24 घंटों में 100 से अधिक मरीज मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है।

यहां भी देखें- Shivpuri news: भीषण सड़क हादसा, दो कारों की भिड़ंत में 11 लोग घायल

 हर आधे घंटे में सीहोर जिले में एक मरीज मिल रहा है। उसके बाद भी जिले में अनेक स्थानों पर न तो सोशल डिस्टेंसिंग का पालन हो रहा है, न ही मास्क और सैनेटाईजर का उपयोग करना जरूरी समझा जा रहा है।

यहां भी देखें- Jabalpur news: मध्यप्रदेश हाईकोर्ट की जबलपुर खंडपीठ ने जीती आत्म सम्मान की लड़ाई, जानिए क्या है पूरा मामला? 

नागरिकों के बात छोड़ भी दें तो सबसे बड़ी लापरवाही तो स्वास्थ्य विभाग कर रहा है, जहां 36 घंटे के बाद रिपोर्ट आ रही है। 15 जनवरी को कोरोना ने अब तक के सारे रिकार्ड तोड़ 24 घंटे के दौरान 100 मरीज मिलने के आंकड़े को छू लिया है।
 आंकड़ों को बारीकी से देखा जाए तो सीहोर में 57, श्यामपुर में 3, नसरुल्लागंज में 3, इछावर में 4 और बुदनी में 16 नए मरीज मिले हैं। तेजी से बढ़ते ही आंकड़े स्वास्थ्य विभाग के लिए चिंताजनक हैं।
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews