खनिज विभाग की दबिश, एयरपोर्ट में रेत-गिट्टी का बड़ा स्टॉक किया जब्त

Seized-a-big-stock-of-sand-using-fot-airport-construction

जबलपुर।

डुमना एयरपोर्ट का विस्तारीकरण को लेकर बेंगलुरु की एक कंपनी ने अवैध रूप से रेत और गिट्टी का स्टॉक कर रखा था जिस पर खनिज विभाग ने कार्रवाई  करते हुए करीब 900 घनमीटर गिट्टी और एक हजार घनमीटर रेत बरामद की है। साथ ही मौके पर खड़ी दो जेसीबी मशीन भी जप्त की गई है।

खास बात ये हैं कि एयरपोर्ट का विस्तारीकरण कर रही कंपनी लंबे समय से स्टॉक रखे हुए है जिस पर कभी भी खनिज विभाग की नजर नही पड़ी। बताया जा रहा है कि कंपनी ने दूसरे शहरों में सप्लाई करने के लिए प्लांट में ही अवैध तरीके से मटेरियल रखा हुआ था।

कलेक्टर भरत यादव के निर्देश पर खनिज विभाग और पुलिस की टीम ने डुमना एयरपोर्ट में दबिश देकर रेत-गिट्टी का बड़ा स्टॉक के साथ-साथ दो मशीन भी बरामद की है। जानकारी के मुताबिक इस मामले में विशाल इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी के खिलाफ लाखों का जुर्माना किया जाएगा। जप्त सामग्री की बाजार मूल्य कीमत का 30 गुना तक जुर्माना वसूला जा सकता है। कंपनी अधिकारियों को खनिज विभाग की तरफ से पहले नोटिस जारी किया जाएगा यदि जवाब संतोषजनक प्रस्तुत नहीं हुआ तो खनिज नियमों के तहत अन्य धाराओं में भी प्रकरण दर्ज होगा।

Mp Breaking News
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews