
Jabalpur News : दुर्गा नवमी के अवसर पर आज भाजपा और कांग्रेस के कई दिग्गज नेताओं ने नामांकन फार्म जमा किया। प्रत्याशियों का मानना है कि दुर्गा नवमी का दिन बहुत शुभ होता है इस वजह से आज फॉर्म भरने का दिन भी बिल्कुल ठीक है। यही वजह है कि जबलपुर में आज भाजपा और कांग्रेस के कई प्रत्याशियों ने अपना नामांकन फार्म जमा किया।
इन प्रत्याशियों ने भरा नामांकन फॉर्म
पूर्व विधानसभा से अंचल सोनकर पनागर विधानसभा से सुशील इंदु तिवारी अपने- अपने समर्थकों के साथ कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचे जहां उन्होंने शुभ मुहूर्त पर अपना फार्म दाखिल किया। भाजपा प्रत्याशियों के साथ महानगर अध्यक्ष प्रभात साहू सहित कई दिग्गज नेता थे। इधर कांग्रेस से भी विधानसभा प्रत्याशी लखन घनघोरिया, बरगी विधानसभा प्रत्याशी संजय यादव, उत्तर विधानसभा प्रत्याशी विनय सक्सेना और सिहोरा से विधानसभा प्रत्याशी एकता ठाकुर ने भी अपना नामांकन फार्म दाखिल किया।
[dgv_vimeo_video id=”877146503″]
भाजपा प्रत्याशी सुशील इंदु तिवारी ने कहा कि शुभ मुहूर्त में आज नामांकन फार्म दाखिल किया है इसके बाद निर्वाचन आयोग की जो भी निर्देश होंगे उसे पूरा किया जाएगा। भाजपा प्रत्याशी ने कहा कि सामने कांग्रेस प्रत्याशी कौन है इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है हमने जो अपने क्षेत्र में विकास किया है उसकी दम पर और चुनाव लड़ेंगे और जीतेंगे भी। वहीं सिहोरा विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी एकता ठाकुर भी आज नामांकन फार्म दाखिल करने कलक्ट्रेट पहुंची इस दौरान उन्होंने कहा कि लंबे समय से आदिवासी सीट पर भाजपा काबिज है। उन्होंने कभी भी क्षेत्र में आदिवासियों के लिए कुछ भी नहीं किया है आज भी सिहोरा विधानसभा के हालात बस से बस्तर है यही वजह है कि अब वहां की जनता भी बदलाव चाह रही है इस बार पूर्ण बहुमत से सिहोरा विधानसभा से कांग्रेस विजय होगी।
जबलपुर से संदीप कुमार की रिपोर्ट
[dgv_vimeo_video id=”877146732″]
