अधेड़ की हत्या के बाद इलाके में सनसनी, हत्यारों की तलाश में जुटी पुलिस

murder

जबलपुर, संदीप कुमार। ग्राम कटोरी में आज एक अधेड़ की सिर पर पत्थर पटक कर हत्या कर दी गई। यह सूचना जैसे ही चरगावा थाना पुलिस को मिली तो एफएसएल की टीम के साथ मौके पर पहुंची और मृतक की शिनाख्त करने के साथ ही अज्ञात आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसकी तलाश में जुट गई है।

ये भी देखिये – NATA Exam 2021: MPPSC की तरह नाटा पर लॉकडाउन का असर नहीं, 10 अप्रैल को ही होगी

मृतक का हुआ था किसी से विवाद
घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुँची पुलिस घायल हालत में अधेड़ को मेडिकल कालेज लेकर आई जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि मृतक प्रीतम सिंह पटोल का किसी से झगड़ा हुआ होगा और सम्भवतया उसी दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक के बेटे कैलाश पटेल ने बताया कि वह खेती किसानी करता है उसके पिता प्रीतम सिंह भी खेती किसानी करते थे। इसी के साथ वो गांव के सरपंच कृष्ण कुमार पटेल के यहां देख रेख का काम भी किया करते थे। कल रात को वह घूमने गए पर लौट कर नही आए।

कोटवार ने दी मामले की सूचना
कैलाश पटेल अपने पिता को गांव के आसपास घूम रहे थे तभी कोटवाल ने सूचना दी कि उसके पिता प्रीतम पटेल खून से लथपथ गांव के बाहर पड़े हुए हैं। यह सूचना जैसे कैलाश पटेल को मिली तो उसने पहले तो पुलिस को सूचना दी और उसके बाद फिर घायल हालत में अपने पिता को मेडिकल कॉलेज ले गया जहां उसकी मौत हो गई।

आरोपी को पकड़ने एसपी ने बनाई टीम
चरगवां थाना के ग्राम कटोरी में हुई अधेड़ की हत्या के बाद एसपी ने आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए एक टीम गठित की। साथ ही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवेश सिंह बघेल को भी निर्देश दिए गए हैं कि इस अंधे हत्या कांड का जल्द से जल्द खुलासा किया जाए जिसके बाद पुलिस की टीम आरोपियों को तलाश करने में जुट गई है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews