दोहरे हत्याकांड से सनसनी, आरोपी ने अपनी पत्नी और पड़ोसी को चाकू से गोदा

murder

जबलपुर, संदीप कुमार। कोरोना संक्रमण में लगे कर्फ्यू के बीच संस्कारधानी जबलपुर में दोहरे हत्याकांड से सनसनी फैल गई। घटना ओमती थाना के घंटाघर के पास की है जहां एक युवक ने अपनी पत्नी सहित पड़ोस में रहने वाले युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। घटना की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है। इधर दोहरे हत्याकांड को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया है।

बीजेपी के बड़े नेता और पूर्व मंत्री की पत्नी का इंदौर में निधन

मृतक करता था घोड़े पालने का काम
जानकारी के मुताबिक मृतक शकील घोड़े पालने का काम करता था और किराए से रहता था। मंगलवार की रात अचानक आरोपी मोहम्मद इब्राहिम अपने घर से निकला और सामने खड़े शकील पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इसके बाद आरोपी इब्राहिम अपने घर जाता है और अपनी पत्नी के सीने में चाकू मारकर मौके से फरार हो जाता है। आनन-फानन में स्थानीय लोग दोनों को जिला अस्पताल लेकर पहुंचते हैं जहां डॉक्टर उन्हें मृत घोषित कर देता है।

किराए के मकान में रहता था इब्राहिम
मूलतः दमोह का रहने वाला इब्राहिम घंटाघर के पास अपनी पत्नी और 3 बच्चियों के साथ किराए से रहता था। मंगलवार की रात खाना खाने के बाद इब्राहिम अपने घर से निकलता है और सीधे शकील के पास जाकर बिना किसी बातचीत के उस पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर उसे लहूलुहान कर देता है। इधर बाद में पत्नी की हत्या करने के बाद आरोपी अब्राहिम मौके से फरार हो गया है।

आरोपी की गिरफ़्तारी के बाद होगा हत्या का खुलासा
आरोपी इब्राहिम ने आखिर क्यों शकील और अपनी पत्नी राबिया की हत्या की यह पुलिस के लिए अभी अबूझ पहेली बनी हुई है। पुलिस का मानना है कि जब तक आरोपी गिरफ्तार नहीं होगा तब तक यह कहना जल्दबाजी होगी कि आखिर क्यों इब्राहिम ने दोहरे हत्याकांड को अंजाम दिया। बहरहाल पुलिस लगातार आरोप इब्राहिम की तलाश में जुटी हुई है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews