कोरोना के खिलाफ जंग में छठवीं बटालियन पुलिस भी दे रही साथ

कोरोना के खिलाफ जंग में छठवीं बटालियन पुलिस भी दे रही साथ

जबलपुर| संदीप कुमार| कोरोना वायरस संक्रमण से लड़ने के लिए छठवीं बटालियन पुलिस की टीम भी अब अपना सहयोग दे रही है। रांझी स्थित कैंप में ढाई सौ बेड का आइसोलेशन वार्ड बनाया गया है जिसमे की स्वास्थ्य विभाग की टीम 24 घंटे तैनात रहेगी साथ ही बटालियन पुलिस भी उनका सहयोग करेगी।

ट्रेनिंग सेंटर को बनाया आइसोलेशन वार्ड
छटवीं बटालियन के गुरुकुल में हर वार्ड को सेनिटाइज किया गया है। कोरोना वायरस संक्रमण से निपटने के लिए जिले में कई आइसोलेशन वार्ड बनाए गए हैं, जिसमें से एक छटवीं बटालियन का गुरुकुल भी शामिल है. कोरोना वायरस से निपटने के लिए आइसोलेशन वार्ड में ऑक्सीजन-वेंटिलेटर की भी व्यवस्था की गई है, जानकारी के मुताबिक रांझी में आइसोलेशन वार्ड बनाने की एक वजह यह भी है कि रांझी मेडिकल कॉलेज और जिला अस्पताल से काफी दूर है. ऐसे में कोई संदिग्ध केस मिलता है तो उसे तुरंत ही बटालियन के आइसोलेशन वार्ड में रखा जा सके.आमतौर पर छटवीं बटालियन के गुरुकुल में जवानों को ट्रेनिंग के समय रखा जाता है, लेकिन वर्तमान में कोरोना वायरस संक्रमण से लड़ने की इस घड़ी में गुरुकुल को आइसोलेशन वार्ड बना दिया गया है. जहां स्वास्थ्य विभाग के अमले के साथ साथ बटालियन के जवान भी तैनात रहकर अपनी सेवाएं देंगे।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews