कोरोना के खिलाफ जंग में आगे आये समाजसेवी, 40 एकड़ की फसल कर दी दान

कोरोना के खिलाफ जंग में आगे आये समाजसेवी, 40 एकड़ की फसल कर दी दान

जबलपुर|संदीप कुमार| कोरोना संकट (Corona Crisis) की इस घड़ी में सबसे ज्यादा परेशानी उन लोगों को है जो मजदूरी करते हैं या सड़क पर रहकर अपना जीवन यापन करते हैं। ऐसे लोगों के लिए सरकार भी मदद कर रही है वहीं संपन्न लोग भी अपनी ओर से ऐसे जरूरतमंदों के लिए दिल खोलकर मदद कर रहे हैं। ऐसे ही एक दानवीर जबलपुर (Jabalpur) में भी हैं जिन्होंने अपनी 40 एकड़ की गेहूं की फसल शासन-प्रशासन की मदद से जरूरतमंदों को देने का निर्णय लिया है।

सामजसेवी कमलेश अग्रवाल ने अपनी 40 एकड़ की उपज दान में देने का निर्णय लिया है। उनका कहना है कि इस समय देश को सबसे ज्यादा अनाज की जरूरत है, सरकार लोगों की मदद कर रही है लेकिन कई बार अनाज की कमी भी परेशानी बन जाती है। इसलिए उन्होंने अपने परिवार से चर्चा की और फिर सबकी सहमति से यह फैसला लिया है। देश के प्रति समर्पण और देशभक्ति दिखाने के कई तरीके हैं और समय समय पर लोग दिखाते भी हैं। कोरोना संकट का यह समय भी देश और देशवासियों के प्रति अपना कर्तव्य निभाने का है। कमलेश अग्रवाल लाॅक डाउन की शुरूआत से ही गरीबों के लिए भोजन बनवा कर बंटवा रहे हैं। उनका यह कदम भी लोगों को राह दिखाएगा और युवा पीढ़ी के लिए मिसाल कायम करेगा।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews