श्रीनिवास और अभिलाष में छिड़ी जुबानी जंग, एक दूसरे पर जमकर हमले

श्रीनिवास और अभिलाष में छिड़ी जुबानी जंग, एक दूसरे पर जमकर हमले

जबलपुर, संदीप कुमार। युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बी.वी. (National President of the Indian Youth Congress Srinivas BV) का जबलपुर आगमन क्या हुआ, भाजपा (bjp) ने उनके मध्यप्रदेश आने पर हमला बोलना शुरू कर दिया। युवा मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अभिलाष पांडे (abhilash pandey) ने श्रीनिवास के जबलपुर आने पर कटाक्ष किया है, वहीं श्रीनिवास ने भी जवाब देने में कोई कोर कसर नही छोड़ी है।

ये भी देखिये- इस कांग्रेस नेता ने स्मृति ईरानी को कहा पागल, बोले- कलाकारी जानती हैं वो

श्रीनिवास जी, आपकी सरकार ने किसानों को धोखा दिया है
भारतीय जनता युवा मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अभिलाष पांडे ने श्रीनिवास के मध्य प्रदेश दौरे पर कहा है कि आपकी सरकार के कमलनाथ, दिग्विजय सिंह ने किसानों के साथ छलावा किया है। कर्ज माफी का जो कमलनाथ ने वादा किया था उसे पूरा करने में वह लोग नाकाम रहे हैं। अभिलाष पांडे ने युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष से आग्रह किया है कि वह सबसे पहले मध्यप्रदेश में पश्चाताप रैली निकाले और किसानों से माफी मांगे। उन्होने कहा कि मध्य प्रदेश का किसान और नौजवान कांग्रेस को किसी भी कीमत में माफ नहीं करेगा।

युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष का पलटवार
भारतीय जनता युवा मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अभिलाष पांडे के जवाबो का श्रीनिवास बीवी ने बाकायदा जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि पश्चाताप यात्रा उनको करना कांग्रेस को नहीं बल्कि भाजपा को निकाली चाहिए। एक वह सरकार जैसे कि 15 साल बाद जनता ने चुना था उस सरकार को गिराने का काम भाजपा ने किया है। कांग्रेस के विधायकों को 50 से 60 करोड़ रुपये में खरीदने के बाद सरकार गिराई गई। आज भाजपा की सरकार टेलीविजन सरकार बन कर रह गई है क्योंकि उनके पास किसी भी तरह का विजन नहीं है। युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि नरेंद्र मोदी हिट विकेट हो चुके हैं और अब इनके पास कोई कोई भी ऐसा खिलाड़ी नहीं है जो कि जनता के बीच जाकर अपनी जुबान से खेल सकें। आने वाले समय में पूरे देश की जनता भाजपाइयों को डंडा लेकर खदेड़ने का काम करेगी।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews