स्टार हॉस्पिटल संचालक का जमानत आवेदन ख़ारिज, गिरफ़्तारी के आदेश

स्टार हॉस्पिटल संचालक का जमानत आवेदन ख़ारिज, गिरफ़्तारी के आदेश

जबलपुर, संदीप कुमार। इलाज में हुई लापरवाही के आरोपी स्टार हॉस्पिटल के संचालक डॉ राजीव जैन (Owner Of Star Hospital Dr Rajeev Jain) की अग्रिम ज़मानत याचिका को अपर सत्र न्यायाधीश की अदालत ने खारिज कर दिया है, साथ ही पुलिस को निर्देश दिए हैं कि जल्द से जल्द डॉ राजीव जैन की गिरफ्तारी की जाए।

अपर सत्र न्यायाधीश कविता दीप खरे की अदालत ने इलाज में लापरवाही से हुई बच्ची की मौत के मामले में स्टार हॉस्पिटल के संचालक डॉ राजीव जैन की अग्रिम जमानत की अर्जी खारिज कर दी है।  मामले में सुनवाई करते हुए अपर सत्र न्यायाधीश की कोर्ट ने कहा कि इलाज में लापरवाही के अलावा डॉ राजीव जैन ने दस्तावेजों के साथ भी छेड़छाड़ की है जो कि एक गंभीर अपराध है, ऐसे में आरोपी डॉक्टर को अग्रिम जमानत देना सही नहीं है।

ये भी पढ़ें – Good News: नौकरी छूट गई फिर भी मिलेगा PF-Pension का लाभ, जानें EPFO की नई अपडेट

सहायक लोक अभियोजन अधिकारी ज्योति राय ने अग्रिम जमानत का विरोध करते हुए कोर्ट को बताया कि जबलपुर के लार्डगंज थाने में आवेदक के खिलाफ प्रकरण दर्ज हुआ है, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी की रिपोर्ट के आधार पर ही डॉ राजीव जैन के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया था।

ये भी पढ़ें – MP News: ऐसा नहीं किया तो रुकेगा पटवारियों का वेतन, इन शिक्षकों की कटेगी सैलरी

गौरतलब है कि पुलिस विभाग में पदस्थ एफएसएल अधिकारी की बेटी की तबीयत बिगड़ने पर उसे स्टार हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया, बार-बार डॉ राजीव जैन के संपर्क करने पर भी वह अस्पताल में आकर बच्ची का इलाज नहीं किया लिहाजा लापरवाही के चलते बच्ची की मौत हो गई, इधर डॉ राजीव जैन ने अपने आप को बेकसूर बताने के लिए अस्पताल के दस्तावेजों में भी छेड़छाड़ की जिसका खुलासा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी की टीम ने जांच के दौरान किया था।

ये भी पढ़ें – MP पंचायत चुनाव: उम्मीदवारों को देनी होगी इतनी जमानत राशि, सभा के लिए अनुमति जरूरी, पढ़े नियम

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews