
Jabalpur News : जबलपुर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है, जहां पुरानी रंजिश को लेकर युवाओं का दो गुट आपस भिड़ गया। मामला इतना गंभीर हो गया कि दोनों ही गुटों में जमकर हथियार चलने के साथ-साथ पथराव भी हुआ। जिसका एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। जिसके आधार पर युवकों की तलाश शुरू कर दी गई है और जल्द ही सभी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। आइए विस्तार से जानें यहां…
कटरा मोहल्ले का मामला
दरअसल, मामला आधारताल के कटरा मोहल्ले का है। जब शिवम पटेल का 2 महीने पहले पड़ोस में रहने वाले प्रियांशु पटेल से विवाद हुआ था। उस दौरान दोनों में हाथापाई भी हुई थी, लेकिन मौके पर मौजूद पड़ोसियों ने दोनों को समझाकर अलग कर दिया था। जिसके बाद प्रियांशु ने शिवम से बदला लेने की ठान ली थी और बीते 8 मार्च को अपने दोस्तों के साथ लक्ष्मी मैरिज गार्डन के पास घूम रहे शिवम से विवाद शुरू कर दिया। वहीं, शिवम के दोस्तों ने जब बचाव किया तो उनपर भी प्रियांशु के दोस्तों ने हमला कर दिया। इसके बाद दोनों ही गुट के लड़के आपस में भिड़ गए।
[dgv_vimeo_video id=”921936387″]
अस्पताल में इलाज जारी
बता दें कि बदले की भावना से प्रियांशु ने चाकू निकालकर शिवम के चेहरे पर वार कर दिया, जिससे वह गंभीर रुप से घायल भी हो गया है। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। वहीं, शिवम के दोस्त इलाज के लिए उसे घायल अवस्था में मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां भर्ती करने के बाद उसका प्राथमिक उपचार किया जा रहा है। फिलहाल, डॉक्टरों द्वारा उसकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है।
संदीप कुमार, जबलपुर
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

