सावधान : बकाया बिल जमा नहीं करने वाले उपभोक्ताओं पर सख्ती, बिजली विभाग ने घर से उठाया टीवी, फ्रिज, बाइक

बिजली कम्पनी के अधिकारियों का कहना है कि जिन उपभोक्ताओं ने बकाया बिल जमा नहीं किया गया है यदि वे बिल जमा कर देते हैं तो ठीक है वर्ना उनकी सूची बना ली गई है जल्दी ही उनके खिलाफ कुर्की की कार्रवाई की जाएगी।
Jabalpur Electricity Company seizure

बिजली बिल बकायेदारों को लगातार समझाइए देते हुए उनसे अपील की जा रही थी, कि अपना बकाया हुआ बिल जल्द ही जमा कर दें नहीं तो कुर्की की कार्यवाही की जाएगी, सरकार ने इसके लिए समाधान योजना भी चलाई, बावजूद इसके जबलपुर में कई ऐसे उपभोक्ता हैं, जिन्होंने बिजली विभाग की इस अपील को दरकिनार करते हुए बिल जमा नहीं किया, अब इसको लेकर बिजली विभाग अलर्ट मोड में आ गया है और बिजली बिल जमा नहीं करने वालों के खिलाफ न सिर्फ कार्रवाई की जा रही है, बल्कि उनके घर में रखा सामान भी कुर्क किया जा रहा है।

गुरुवार को बिजली विभाग की टीम ठक्कर ग्राम स्थित रोशन जमीर और अजय शर्मा के घर पहुंची जहां उनका हजारों रुपए का बकाया था बार-बार उनसे निवेदन के बाद भी जब बिजली बिल जमा नहीं किया, तो आज रोशन जमीर जिनका 62,582 रुपये और अजय शर्मा जिनका 27,081 रुपए का बिजली बिल बकाया था, उनके घर में रखें फ्रिज, टीवी, बाइक को कुर्क कर लिया गया।

हजारों का बिल बकाया, बिजली कंपनी ने घर से कुर्क किये टीवी, फ्रिज, बाइक  

बिजली विभाग के अधिकारी ने बताया कि समाधान योजना के तहत उपभोक्ताओं को लाभ पहुंचाया जा रहा है, जिसमें  बहुत ही कम बिजली का बिल दिया जाता है, इसके बावजूद भी जबलपुर में बहुत से ऐसे उपभोक्ता हैं, जो कि लंबे समय से बिजली का बिल जमा नहीं कर रहे हैं, उनकी बकाया राशि हजारों में पहुंच गई है। रोशन जमीर के घर पर धारा 147 के तहत कार्यवाही की है, जिन्होंने अगस्त 2018 के बाद से बिजली बिल का भुगतान नहीं किया था, इसको लेकर कई बार उन्हें नोटिस भी दिया गया लेकिन उन्होंने इस पर ध्यान नहीं दिया।

जिन्होंने बकाया बिजली बिल नहीं चुकाया उन सभी पर होगा एक्शन 

बिजली विभाग के अधिकारी का कहना है कि ऐसे बकायदार जिन्होंने की लंबे समय से भुगतान नहीं किया है उन सभी को चिन्हित कर लिया गया है, और अब जल्द ही इनके खिलाफ भी कुर्की की कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने बताया कि अभी भी ऐसे बहुत से उपभोक्ता हैं, जो कि की बिजली उपयोग कर रहे हैं, और बिल भी जमा नहीं कर रहे हैं लिहाजा अब ऐसे उपभोक्ताओं को चिन्हित कर कार्रवाई की जा रही है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews