अधिवक्ता के साथ मारपीट के विरोध में हाई कोर्ट और जिला कोर्ट में काम बंद हड़ताल

अधिवक्ता के साथ मारपीट के विरोध में हाई कोर्ट और जिला कोर्ट में काम बंद हड़ताल

जबलपुर, संदीप कुमार।  मध्यप्रदेश हाई कोर्ट में वकालत कर रहे एक अधिवक्ता (Advocate) के साथ हुई मारपीट के विरोध में आज हाई कोर्ट (High Court) और जिला कोर्ट (District Court) के वकीलों ने काम बंद हड़ताल कर दी है जिसके चलते आज दिन भर पक्षकार परेशान होते रहे। हाई कोर्ट और जिला कोर्ट में किसी भी केस की सुनवाई नहीं हुई।

रविवार रात हुआ था वकील पर हमला

रविवार की रात अधिवक्ता अक्षित सहगल जब घर के पास घूम रहे थे तभी कुछ लोगों ने उनके साथ मारपीट कर दी थी, विवाद डीजे बजाने शुरू हुआ था, गौर स्थित एक होटल में डीजे बजाने को लेकर अधिवक्ता ने मना किया था जिसका बदला लेने के लिए अक्षित सहगल के घर के पास उन पर जानलेवा हमला किया गया था। इस मामले में सोमवार दोपहर तीनों बार एसोसिएशनों की संयुक्त बैठक आयोजित की गई थी।

ये भी पढ़ें – MP Weather : मप्र में जारी रहेगा झमाझम का दौर, आज इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

प्रदेश में बिगड़ रही है कानून व्यवस्था

वकीलों पर हमले की घटनाएँ लगातार बढ़ रही हैं, कानून व्यवस्था खराब हो रही है, लिहाजा अधिवक्ताओं ने हड़ताल कर दी ही है। वकील लंबे समय से अधिवक्ता एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट की मांग भी कर रहे हैं, लेकिन अभी तक वकीलों की मांग पर कोई सुनवाई नहीं हुई।  मध्य प्रदेश एडवोकेट अध्यक्ष संघ में अध्यक्ष रमन पटेल का कहना है कि कमलनाथ सरकार ने भी एडवोकेट प्रोटेक्शन लागू करने की बात कही थी और शिवराज सरकार ने भी लेकिन दोनों ही सरकारों ने अपने वादों को पूरा नहीं किया जिसका नतीजा है कि आज एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लंबे समय से अटका हुआ है।

ये भी पढ़ें – Gold Silver Rate : नहीं बदली सोने की कीमत, चांदी में तेजी जारी, जानें ताजा भाव

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews