जबलपुर में धरने पर बैठे छात्रों ने जिला प्रशासन और सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू

जबलपुर में धरने पर बैठे छात्रों ने जिला प्रशासन और सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू

Jabalpur News : जबलपुर में अपनी विभिन्न मांगों को लेकर छात्रों ने अब जिला प्रशासन और सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। बता दें कि शहर के अंधमुख बाईपास पर स्थित शासकीय दृष्टिबाधित स्कूल में पढ़ने वाले सैकड़ों छात्रों ने शनिवार से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू कर दी है। दरअसल, छात्रों का आरोप है कि बीते 5 दिनों से सैकड़ों छात्र स्कूल में धरने पर बैठे हुए हैं लेकिन किसी ने हमारी बातों पर ध्यान नहीं दिया। किसी भी अधिकारी ने आकर हमें आश्वासन नहीं दिया कि आपकी समस्या का निराकरण हो जाएगा और आप लोग धरना खत्म करिए।

बिना वाद्य यंत्र के पढ़ाई करने को मजबूर छात्र

छात्रों का आरोप है कि कहने को यह दृष्टिबाधित विद्यालय है, लेकिन यहां ना ही शिक्षक है और ना ही पर्याप्त संसाधन है। संगीत के कई छात्र हैं लेकिन बिना वाद्य यंत्र के ही पढ़ाई करने को मजबूर हैं। साथ ही उनका यह भी आरोप है कि साल 2019 में स्कूल के लिए 10 लाख से अधिक की राशि मिली थी लेकिन उस राशि का कहां पर क्या उपयोग हुआ, यह आज तक पता नहीं चल पाया। उन्होंने बताया कि जिस स्कूल में हम लोग पढ़ रहे हैं, वह जर्जर हो चुका है। कभी भी कोई बड़ी घटना हमारे साथ हो सकती है।

अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल रहेगी जारी

छात्रों ने कहा एक तो हम दृष्टिबाधित हैं और दूसरा जर्जर बिल्डिंग में पढ़ रहे हैं। हमें यह भी पता नहीं चल पाएगा कि किस बिल्डिंग का कौन-सा हिस्सा गिर गया है। बहरहाल, आज से शासकीय दृष्टि बाधित स्कूल में पढ़ने वाले सैकड़ों छात्रों ने अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल कर दी है। अब देखना यह होगा कि अभी भी सरकार या फिर जिला प्रशासन के अधिकारी छात्रों से मिलने पहुंचते हैं या फिर आगे भी धरने की तरह उनकी अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल इसी तरह से चलेगी।

संदीप कुमार, जबलपुर

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews