गर्भवती की अचानक हुई मौत, परिवार ने ढोल वाले से करवा दिया पोस्टमार्टम

गर्भवती की अचानक हुई मौत, परिवार ने ढोल वाले से करवा दिया पोस्टमार्टम

जबलपुर, डेस्क रिपोर्ट। जबलपुर (Jabalpur) से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां पर एक गर्भवती महिला की मौत के बाद उसका पोस्टमार्टम अवैध रूप से करने की घटना हुई है। यह तो सभी जानते हैं कि पोस्टमार्टम डॉक्टर और मेडिकल स्टाफ द्वारा ही किया जाता है। लेकिन जबलपुर में शव का पोस्टमार्टम किसी डॉक्टर ने नहीं बल्कि ढोल वाले ने ब्लेड से कर दिया। घटना सामने आने के बाद सभी बहुत हैरान है।

यह मामला जबलपुर के पनागर इलाके का है। यहां पर एक गर्भवती महिला की मौत हो गई थी इसके बाद ससुराल वाले उसे श्मशान घाट लेकर पहुंचे और यहां पर एक ढोल बजाने वाले से ब्लेड के जरिए महिला का पोस्टमार्टम कराया। व्यक्ति ने ब्लेड से महिला का पेट फाड़ दिया और उसमें से मृत नवजात को बाहर निकाल दिया। आधुनिक होती दुनिया में पिछड़ेपन की यह घटना बहुत ही आश्चर्यजनक है।

Must Read- Mandi Bhav: इंदौर में आज अनाज और सब्जियों का दाम, देखें 12 अक्टूबर 2022 का मंडी भाव

जबलपुर की पनागर में निवास करने वाली राधा लोधी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। जब मायके वालों को पता लगा तो उन्होंने ससुराल पहुंचकर कारण जानने की कोशिश की। लेकिन ससुराल वालों ने उन्हें कोई जानकारी नहीं दी और सरकारी लेवल पर पोस्टमार्टम कराने की बात को भी अनदेखा कर दिया। इसके बाद किसी को कुछ भी पता ना चले यह सोचते हुए इन लोगों ने एक ढोल वाले से पोस्टमार्टम करवाकर उसका वीडियो भी बनाया। उसके बाद महिला और नवजात का अंतिम संस्कार कर दिया।

बता दें कि अप्रैल 2021 में राधा लोधी की शादी पनागर के गोपी पटेल के साथ की गई थी. शादी के बाद से ससुराल वाले लगातार राधा को प्रताड़ित कर रहे थे. इस बात की सूचना महिला ने अपने परिवार वालों को भी दी थी. मौत के एक दिन पहले भी राधा का अपने ससुराल वालों के साथ विवाद हुआ था. मायके पक्ष ने मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है.

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews