
Jabalpur News : जबलपुर से करीब 10 किलोमीटर दूर डुमना एयरपोर्ट रोड में रविवार की सुबह करीब साढ़े 11 बजे अचानक एक स्कूल बस में आग लग गई, जिससे वहां हड़कंप मच गया। बता दें कि हादसे बस में स्कूली बच्चे और टीचर सवार थे। आनन-फानन में सभी लोग ड्राइवर ने बस रोकी और फिर सभी लोगों के बाहर निकला। वहीं, स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना दमकल विभाग को दी।

कितने बच्चे थे सवार?
मौके पर पहुंचे दमकलकर्मियों ने बस में लगी आग बुझाई। मिली जानकारी के अनुसार, रविवार होने के कारण सभी लोग पिकनिक मनाने डुमना नेचर पार्क जा रहे थे। बता दें कि बस में करीब 30 स्कूली बच्चे और टीचर सवार थे। बताया जा रहा है कि हादसा शॉर्ट सर्किट होने के कारण हुआ है और जैसे ही बस में धुंआ उठा तब ड्राइवर ने अपनी सूझबूझ से सभी को बस से बाहर सुरक्षित बाहर निकाला।
संदीप कुमार, जबलपुर
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

