गोंडवाना एक्सप्रेस के पहियों से अचानक निकला धुंआ, बाल-बाल बचे यात्री

गोंडवाना एक्सप्रेस के पहियों से अचानक निकला धुंआ, बाल-बाल बचे यात्री

जबलपुर,डेस्क रिपोर्ट। जबलपुर (Jabalpur) से हजरत निजामुद्दीन जाने वाली गोंडवाना एक्सप्रेस ट्रेन में गुरुवार को एक बड़ा हादसा टल गया है। जानकारी मिल रही है कि ट्रेन के एसी कोच के नीचे लगे पहियों के ब्रेक में अचानक से धुआं निकलने लगा। जैसे ही इस बात की जानकारी ट्रेन ड्राइवर को हुई तभी ड्राइवर ने अपनी सूझबूझ दिखते हुए ट्रेन को रोका और इसकी जानकारी रेलवे कंट्रोल को दी। यह घटना कटनी से बीना रेलवे ट्रैक के मझगवां रेल फाटक के पास की बताई जा रही है ।

यह भी पढ़े…Indore: 13 साल के लड़के ने 15 साल की लड़की के साथ किया दुष्कर्म, नाबालिग ने दिया बेटी को जन्म

[dgv_vimeo_video id=”764582581″]

बता दें कि घटना की सूचना जैसे ही रेलवे के अधिकारियों को मिली वह तुरंत ही घटनास्थल पर पहुंच गए और धुंए को नियंत्रण करने के प्रयास में जुट गए। वहीं रेलवे अधिकारियों ने बताया कि यह आग पहिए में लगी ब्रेक की रबड़ के घर्षण से पैदा हुई है, जिसकी वजह से बड़ी स्तर पर धुआं उठा। हालांकि अभी इसकी और जांच की जा रही है।

[dgv_vimeo_video id=”764582953″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews