फटाका बाजार में तहसीलदार का औचक निरीक्षण, दुकान मालिको पर ठोका जुर्माना

फटाका बाजार में तहसीलदार का औचक निरीक्षण, दुकान मालिको पर ठोका जुर्माना

जबलपुर|

दीपावली पर्व में आतिशबाजी बेचने वाले पर जिला प्रशासन ने इस बार सख्ती दिखाई है बावजूद इसके फटाका बाजार में भारी अनियमिता सामने देखने को मिली है।दर्शल जिला कलेक्टर भरत यादव के निर्देश पर आज गोल बाजार स्थित फटाका बाजार में तहसीलदार नेहा जैन ने अपनी टीम के साथ औचक निरीक्षण किया जहाँ उन्हें मौके पर भारी अव्यवस्था देखने को मिली।निरीक्षण के दौरान ये भी पाया गया कि बैन होने के बाद भी सिंगल यूज़ प्लास्टिक को फटाका बाजार में धड़ल्ले से उपयोग किया जा रहा था।साथ ही ज्यादातर दूकानदारो ने आग से निपटने के लिए न ही कम्बल रखे थे और न ही रेत को रखा हुआ था लिहाजा प्रशासनिक अधिकारी नेहा जैन ने इस बड़ी लापरवाही मानते हुए जुर्माना लगाया।तहसीलदार ने ये भी पाया कि बहुत से दूकानदार फटाके को अपनी दूकान के बाहर रखे हुए थे जो कि गैरकानूनी है।तहसीलदार ने बताया कि जिला प्रशासन पूरी तरह से इस बात को लेकर अलर्ट है कि जरा सी लापरवाही से किसी के जान पर न बन आए यही वजह है कि आज सभी दूकानों के मानकों को चेक किया गया।तहसीलदार की इस कार्यवाही में उनके साथ नायब तहसीलदार सहित आरआई और पटवारी भी मौजूद थे।

Mp Breaking News
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews