
Jabalpur News : मध्य प्रदेश के जबलपुर में रविवार को सूर्य हाफ मैराथन आयोजित किया गया था। जिसने इतिहास रच दिया। इस आयोजन में लगभग 10,000 लोग शामिल हुए, जिनमें भारतीय सेना के जवान और आम सिविलियंसों ने हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने देश की एकता, अखंडता, स्वास्थ्य, स्वच्छता और सद्भाव का संदेश दिया। पहली बार इंडियन आर्मी और आम लोगों के कॉर्डिनेशन को देखकर सभी उत्साहित नजर आए।
बता दें कि इस मैराथन का आयोजन कोबरा ग्राउंड में इंडियन आर्मी द्वारा किया गया था। सभी प्रतिभागी सुबह 6 बजे सेना के जवानों के साथ मिलकर।
3 श्रेणीयों में हुई रेस
सूर्या हाफ मैराथन की रेस तीन श्रेणीयों में हुई, जिसमें अलग-अलग कैटेगरी में प्रतिभागी 5 कि.मी.,10 कि.मी. और 21 कि.मी. दौड़े। प्रतिभागियों ने कोबरा ग्राउण्ड से रेस शुरू की। जिसके बाद वह होशियार गेट (माल रोड़), सेन्ट थामस स्कूल चौक, माता मरियम चौक, द माल चौक, समन्वय चौक रोड़, टैगोर गार्डन, बिरमानी पेट्रोल पंप, अब्दुल हमीद चौक, कटंगा के फ्लाई ओव्हर के नीचे, हवाबाग कॉलेज रोड़, बंदरिया तिराहा, रामपुर चौक, शक्ति भवन रोड़, नयागांव रोड़ जलपरी होते हुए वापस कोबरा ग्राउंड पहुंचे, जहां विजयी धावकों को अतिथियों द्वारा मंच पर बुलाकर पुरस्कार वितरण किया गया।
महापौर ने दी बधाई
महापौर जगत बहादुर ने कहा कि मैराथन में लोगों के अंदर जबरदस्त जोश और उत्साह दिखाई दिया। इसमें लगभग 10,000 लोग दौड़े, जिन्होंने सूर्यमान रहिए, गतिमान रहिए और स्वस्थ रहिए का संदेश दिया। सच में इस शहर के लोग काफी ज्यादा जागरूक हैं। उन सभी को बहुत-बहुत बधाई।
“सूर्यमान रहो, गतिमान रहो”की थीम पर सेना की सूर्या कमांड द्वारा आज रविवार की सुबह आयोजित की गई सूर्या मेराथन के समापन पर विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।तीन, पांच, दस और इक्कीस किलोमीटर की श्रेणी में सम्पन्न हुई सूर्या मेराथन का समापन कोबरा ग्राउंड पर ही हुआ। #jabalpur pic.twitter.com/i5lDWqVbKX
— Collector Jabalpur (@jabalpurdm) November 17, 2024
कलेक्टर ने कही ये बात
कलेक्टर दीपक सक्सेना ने कहा कि पूरे हिंदुस्तान में जबलपुर शहर का नाम रोशन हुआ है। पूरे महाकौशल के लिए यह बहुत बड़ा इवेंट है। इससे शहर के विकास की संभावनाओं, टूरिज्म और फिट रहने के लिए मील का पत्थर साबित होगा। वहीं, हिस्सा लेने पहुंचे जनप्रतिनिधियों, स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया के अधिकारियों, डॉक्टर और प्रतिभागियों ने इसकी सराहना की। साथ ही सभी ने कहा कि जबलपुर में ऐसे आयोजन होते रहना चाहिए।
[dgv_vimeo_video id=”1030430263″]
संदीप कुमार, जबलपुर
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

