कोरोना वायरस का संदिग्ध पहुँचा जबलपुर, युवक को तलाशने में जुटा प्रशासन

कोरोना वायरस का संदिग्ध पहुँचा जबलपुर, युवक को तलाशने में जुटा प्रशासन

संदीप कुमार।जबलपुर।

कोरोना वायरस को लेकर जिला प्रशासन लगातार सतर्कता बरत रहा है।जिला प्रशासन सहित स्वास्थ्य विभाग भी पूरी तरह से अलर्ट है।इसी बीच जिले में कोरोना वायरस को लेकर उस समय हड़कंप मच गया जब इस बीमारी से पीड़ित एक संदिग्ध युवक के जबलपुर में होने का पता चला।युवक मदनमहल निवासी है जो कि हाल ही में दिल्ली से लौट कर आया हुआ है।युवक जबलपुर में जिन लोगो के साथ रह रहा था वह भी कोरोना वायरस संक्रमित पाए गए है।

इसको लेकर मुख्य चिकित्सा अधिकारी मनीष मिश्रा ने संदिग्ध युवक की तलाश के लिए पुलिस से मदद मांगी है।एसपी अमित सिंह ने जहाँ युवक को तलाश करने के लिए मदनमहल थाना पुलिस को निर्देश दिए है तो वही स्वास्थ्य विभाग की टीम भी अपने स्तर से युवक के विषय मे पता करने जुटी है।युवक को टीम बीते 24 घंटे से तलाश कर रही है पर वो अभी तक नही मिला है।युवक के संपर्क में आते ही उसे 14 दिनों के लिए ऑब्जर्वेशन में रखा जाएगा।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews