
Jabalpur News : मध्यप्रदेश के जबलपुर GRP थाने से एक खबर सामने आई है। जहां जनरल टिकट लेकर एसी कोच में यात्रा करने वालों को दो यात्रियों से उलझना टीसी को महंगा पड़ गया। दरअसल, दो यात्रियों ने टीसी की लात घूंसों से जमकर पिटाई कर दी। मामला मेल एक्सप्रेस ट्रेन की बताई जा रही है। जिसके बाद पीड़ित टीसी विनय कुमार रजक ने जबलपुर जीआरपी में शिकायत दर्ज कराई।
सिर पर लगी चोट
मामले को लेकर पीड़ित टीसी ने बताया कि, आज हावड़ा मुंबई मेल जब कटनी स्टेशन से खुली तो हमारी टीटी साथी टिकट चेक करने चले गए। इस दौरान अनऑथराइज्ड पैसेंजर एसी कोच में चढ़े हुए थे जो हमारे साथी टीटी का कॉलर पकड़े हुए थे। जिसे देखकर मैं तत्काल वहां पर पहुंचा और बीच-बचाव करने लगा जिसके बाद तो वह लोग मुझे भी पीटने लगे और गाली-गलौज करने लगे। जिसकी शिकायत हमने जबलपुर जीआरपी थाने में करवाई है। बता दें कि टीसी को सिर पर और जबड़े में गंभीर चोटें आई हैं।
[dgv_vimeo_video id=”807403902″]
आरोपियों की तलाश जारी
वहीं, इस संबंध में जीआरपी एस.आई एल.पी कश्यप ने बताया कि टीसी की शिकायत पर यात्रियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और गिरफ्तारी के प्रयास जारी है। साथ ही, जल्द ही उन्हें गिरफ्तार करने का आश्वासन भी दिया है।
जबलपुर से संदीप कुमार की रिपोर्ट
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

