तांत्रिक की काली करतूत का भंडाफोड़, ग्रामीणों ने जलाया आश्रम, तलाश में जुटी पुलिस

तांत्रिक की काली करतूत का भंडाफोड़, ग्रामीणों ने जलाया आश्रम, तलाश में जुटी पुलिस

जबलपुर।संदीप कुमार

पनागर थाना के पुरुआ गांव में आज मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने दबिश देते हुए एक आश्रम से करीब 10 महिलाओं को बरामद किया है ये वो महिलाएं है जो कि तांत्रिक बाबा के साथ रहा करती थी हालांकि पुलिस के पहुँचने से पहले ही ग्रामीणों ने बाबा के आश्रम को जलाकर राख कर दिया पर तांत्रिक बाबा मौके से भागने में कामयाब हो गया।सूचना के बाद मौके पर asp अगम जैन सहित पुलिस बल पहुँचा पर तब तक तांत्रिक फरार हो चुका था।पनागर पुलिस ने आश्रम में आग लगाने के आरोप में 2 महिलाओं सहित सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है जिसमें कि अभी तक पुलिस ने 5 लोगों को गिरफ्तार भी कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक गांव में रहने वाला मोहन राम जो कि पेशे से तांत्रिक था और गांव में ही एक आश्रम बनाकर रह रहा था।तांत्रिक के साथ करीब 10 महिलाएं रह रही थी। महिलाओं के परिजनों का कहना है कि कई बार उन्होंने महिलाओं को अपने साथ लेकर जाने की कोशिश भी की पर महिलाओं को तांत्रिक ने कुछ इस तरह का सम्मोहन करके रखा था कि महिलाएं तांत्रिक के साथ ही रहना चाहती थी। बुधवार की शाम अचानक ही कुछ लोग तांत्रिक मोहन राम के आश्रम के पास पहुंचे और वहां पर आग लगा दी आग लगते ही सभी महिलाएं आश्रम से बाहर आ निकली जबकि तांत्रिक मोहन राम मौके से फरार हो गया।इधर पुलिस का कहना है कि इस पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है।तांत्रिक मोहन महिलाओं के बीमारी और समस्याओं को दूर करने का दावा किया करता था।यही वजह है कि करीब 10 महिलाएं कई दिनों से तांत्रिक मोहन के साथ रहा करती थी। तांत्रिक मोहन सम्मोहन विद्या में महारत था यही वजह थी कि उसने सभी महिलाओं को अपने सम्मोहन वश में करके रखा था।

फिलहाल पनागर थाना पुलिस ने आश्रम में आग लगाने के मामले में दो महिलाओं सहित 7 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था जिसमें कि अभी तक पुलिस ने पांचों युवकों को गिरफ्तार कर लिया है जबकि दो महिलाएं अभी फरार है। पनागर थाना पुलिस मौके से फरार हुए तांत्रिक मोहन की भी तलाश कर रही है।बहरहाल अब देखना यह होगा कि जब तांत्रिक मोहन पुलिस गिरफ्त में आता है तब वह किस तरह का खुलासा करता है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews