2025 तक 25 हजार मेगावाट बिजली उत्पादन करने का लक्ष्य, प्रियव्रत सिंह

2025 तक 25 हजार मेगावाट बिजली उत्पादन करने का लक्ष्य, प्रियव्रत सिंह

जबलपुर। सदीप कुमार।

प्रदेश के ऊर्जा मंत्री और जबलपुर के प्रभारी मंत्री प्रियव्रत सिंह ने बताया कि इस साल हमने रबी सीजन में 14326 मेगावाट बिजली उत्पादन कर देश में बिजली उत्पादन का नया रिकार्ड बनाया है। अब हमारा लक्ष्य 2025 मे 25 हजार मेगावाट बिजली उत्पादन करने का है। जिसे जल्द पूरा कर लिया जाएगा।अतिथि विद्वान के धरने को ज्योतिरादित्य सिंधिया के द्वारा समर्थन दिए जाने के सवाल पर प्रियव्रत सिंह ने कहा कि वे सभी के अधिकार का सम्मान करते हैं। और साथ में लड़ाई लड़ रहे हैं। हमारे वचन पत्र में जो भी बातें कही गई हैं। हम उसे समय के अनुसार पूरा कर रहे हैं। विद्वान अतिथियों की बात भी वचन पत्र में यदि कहीं गई होगी तो उसे भी पूरा किया जाएगा। लेकिन सभी कुछ उचित फोरम में होगा।

ज्योतिरादित्य सिंधिया के कहने का तात्पर्य क्या था और क्या मतलब निकाला जा रहा है यह कहना मुश्किल है. नर्मदा तट ग्वारीघाट में प्रदेश शासन के द्वारा नर्मदा कुंभ आयोजित करने पर कांग्रेस सरकार पर सॉफ्ट हिंदुत्व की राजनीति करने के आरोप लग रहे हैं। इस पर जवाब देते हुए उसने कहा कि वे धर्म को राजनीति से नहीं जोड़ते हैं यह काम भाजपा के लोग करते हैं। हम जन रुचि का काम कर रहे हैं। इसी के तहत कुंभ का आयोजन हो रहा है। जिला प्रशासन को साफ निर्देश है कि कुंभ के दौरान बेहतर व्यवस्थाएं हो श्रद्धालुओं को परेशानी ना हो और एक बेहतर धार्मिक आयोजन हो पूरे देश से साधु संत और भक्तगण इसमे शामिल होने के लिए आ रहे हैं। ऐसे में हमारी जिम्मेदारी है कि आयोजन बहुत बेहतर हो जिससे लोग जब वापस जाएं तो मध्य प्रदेश के बारे में एक अच्छी छवि लेकर जाएं। बिजली के दाम बढ़ाए जाने संबंधी अटकलों पर बात करते हुए प्रियव्रत सिंह ने कहा की हमारी मंशा यही है कि बिजली के दाम ना बढ़ाए जाएं लेकिन यह काम विद्युत नियामक आयोग का है और उन्हीं पर सारा कुछ निर्भर है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews