Jabalpur News – पत्नी को कहे अपशब्द तो साथी शिक्षक कर दी हत्या, इलाके में सनसनी

murder

जबलपुर, संदीप कुमार। मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) के जबलपुर (Jabalpur) शहर मेंं हथिताल स्थित अपार्टमेंट में सोमवार रात एक युवक की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। लाश की सूचना तुरंत ही स्थानीय लोगो ने पुलिस को दी जिसके बाद मौके पर पहुँची गोरखपुर थाना पुलिस मृतक की शिनाख्त में जुट गई।जानकारी लेने पर पता चला कि मृतक खालसा कॉलेज में पदस्थ शिक्षक (Teacher) है जो कि 3 दिसंबर (December) से लापता था।वही पुलिस ने हत्या के मामले में मृतक के सहकर्मी को गिरफ्तार (Arrest) कर लिया है।

मृतक का नाम गौरव गुप्ता-अचानक हो गया था लापता
जानकारी के मुताबिक, मृतक गौरव गुप्ता नर्मदा नगर निवासी था और वो बीते 3 दिसंबर को अचानक ही लापता हो गया था जिसके बाद परिजनो ने ग्वारीघाट थाना में उसकी गुमशुदगी भी दर्ज करवाई थी। आज गोरखपुर थाना पुलिस ने संदेह के आधार पर मृतक गौरव के साथी को अभिरक्षा में लिया तो उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया।

इसलिए कर दी हत्या
पुलिस (Jabalpur Police) की पूछताछ में आरोपी चंदन सिंह ने बताया कि कुछ दिन पहले मृतक गौरव गुप्ता ने उसके साथ विवाद किया था, इतना ही नहीं विवाद के दौरान गौरव ने उसकी पत्नी के खिलाफ अपशब्द भी कहे थे यही बात उसे हजम नहीं हुई और तभी से उसने गौरव की हत्या करने का मन बना लिया, 3 तारीख को आरोपी चंदन सिंह किसी बहाने से गौरव को लेकर ग्वारीघाट के पास गया और वहीं पर उसकी हत्या कर दी और इसके बाद लकड़ी के बक्से में ऑटो के माध्यम से लाश को लेकर हाथीताल अपार्टमेंट आ गया।

आरोपी ने कबूल किया अपना जुर्म
पुलिस की गिरफ्त में आए आरोपी चंदन सिंह जो को रांझी निवासी था और मृतक गौरव के साथ ही काम किया करता था उसे जब गोरखपुर थाना पुलिस ने संदेह के आधार पर गिरफ्तार किया तो उसने बताया कि गौरव की हत्या उसने ही 3 तारीख को ग्वारीघाट के पास की थी और मामला शांत होने के बाद फिर एक लकड़ी के बक्शे में लाश को ऑटो के माध्यम से लाकर अपार्टमेंट में रख दी थी।आज जब गोरखपुर थाना पुलिस ने दबिश दी तो अपार्टमेंट के फस्ट फ्लोर पर बक्शे में बदबूदार गौरव गुप्ता की पुलिस को लाश मिली।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews