Jabalpur Resort Murder Case : जबलपुर में युवती की बेहरमी से हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार, ऐसे हुई पहचान

Jabalpur Resort Murder Case

Jabalpur Resort Murder Case : जबलपुर के तिलवाराघाट थाना स्थित मेखला रिसोर्ट में एक युवती की उसके ही प्रेमी ने बेहरमी से हत्या कर दी थी जिसके बाद जब होटल के कमरे से लाश मिली तो सनसनी मच गई। अब इस मामले में एक बड़ी खबर सामने आई है बताया जा रहा है कि तिलवारा के घाना स्थित मेखला रिसोर्ट में युवती की हत्या करने वाली आरोपी को ढूंढ कर गिरफ्तार कर लिया। एक दिन पहले ही पुलिस ने इस आरोपी को लेकर 10 हजार रुपए के इनाम की घोषणा की थी।साथ ही आरोपी की तस्वीर भी आसपास के जिलों के थाने पर भेज दी गई थी।

लेकिन आज ये युवक महाराष्ट्र के नासिक से गिरफ्तार किया गया। आरोपी का नाम हेमंत भदाड़े है। फर्जी आईडी से इस युवक ने होटल में कमरा बुक करवाया था। उस युवक ने अभिजीत पाटीदार के नाम रूम बुक किया था। बड़ी बात ये है कि इस युवक के खिलाफ महाराष्ट्र के साथ कई जगह पर 20 प्रकरण दर्ज है। इसमें चोरी, हत्या के अलावा कई मामले दर्ज है। ये युवक कभी भी एक जगह पर 12 घंटे से ज्यादा नहीं रुकता था। लेकिन अभी पुलिस ने इस युवक की पहचान फिंगर प्रिंट के जरिए की है।

ये है मामला – 

गौरतलब है कि इस मामले के बाद एक वीडियो भी तेजी से वायरल हुआ। दरअसल, आरोपी ने पहले तो युवती की हाथ की नस काटी। उसके बाद वीडियो बनाया। इस वीडियो में युवती खून से सनी हुई मिली। लेकिन युवक के चेहरे पर जरा भी सिकंज नहीं दिखी। युवक ने बड़े ही बेहरमी से युवती को मौत के घाट उतार दिया और किसी को पता चले उससे पहले ही होटल से फरार हो गया। जब होटल के संचालक को ये खबर मिली की उस कमरे से कोई भी आर्डर नहीं किया गया और न ही कोई रूम खाली कर के गया तो स्टाफ के लोग रूम देखने गए। शंका होने पर तुरंत पुलिस को सुचना दी गई। जब पुलिस मौके पर पहुंची तो युवती का शव खून से लथपथ पाया गया।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews