युवती के अपहरण की कोशिश नाकाम, जबलपुर जीआरपी ने आरोपियों को पकड़ा

miscreants-beat-up-the-abduction-of-husband-wife-in-shyopur

सांकेतिक तस्वीर

जबलपुर, संदीप कुमार। जबलपुर में एक युवती के अपहरण की कोशिश को पुलिस ने नाकाम कर दिया। झारखण्ड के जिला साहिरगंज से एक युवती का अपहरण कर मुंंबई ले जाया जा रहा था। इस बारे में सूचना मिलने पर जबलपुर जीआरपी ने तीन युवकों को गिरफ्तार किया है।

गोविंद सिंह का हमला- भाजपा आंतकवादी संगठनों के इशारे पर कर रही है काम

भागलपुर ट्रेन में पेट्रोलिंग कर रहे गार्ड नारायण मिश्रा और एक आरक्षक को सूचना मिली कि झारखंड के जिला साहिरगंज अंतर्गत आने वाले राधा नगर से तीन युवकों ने एक युवती का अपहरण किया है। युवती के परिजनों ने इसकी शिकायत थाने में दर्ज कराई थी। झारखंड के साहिरगंज जिले से मिली सूचना के आधार पर जीआरपी जबलपुर ने चौकसी बढ़ा दी। इस दौरान जीआरपी को सूचना मिली कि तीन युवक एक लड़की के साथ भागलपुर लोकमान्य ट्रेन में बैठकर मुंबई जा रहे हैं। फिर पुलिस ने ने बगैर देर किए हुए तीनों युवकों को युवती के साथ गिरफ्तार कर लिया। साथ ही जीआरपी ने साहिबगंज जिले की पुलिस को सूचना दे भी दे दी है। बताया जा रहा है कि देर रात तक झारखंड पुलिस के साथ युवती के परिजन जबलपुर पहुंच सकते हैं जिसके बाद जीआरपी यूपी और तीनों आरोपियों को राधापुर थाने की पुलिस को सौंप देगी।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews