तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दंपत्ति को मारी टक्कर, ड्राइवर गिरफ्तार

Dhar Accident

जबलपुर, संदीप कुमार। जबलपुर में चरगांवा थाना अंतर्गत एक भीषण सड़क हादसा हुआ। हादसे में पति पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें इलाज के लिए मेडिकल कालेज में भर्ती किया गया है। जानकारी के मुताबिक शहपुरा में रहने वाले दंपति बाइक पर सवार होकर चरगावा तरफ आ रहे थे, तभी सुरई गांव के पास नरसिंहपुर तरफ जा रही तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी। घटना में बाइक में सवार दंपत्ति उछलकर कार के ऊपर जा गिरे, जिसका सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है।  घायल दंपति को मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने थाने में सूचना देकर घायल दंपत्ति को मेडिकल अस्पताल पहुंचाया।

बताया जा रहा है कि कार बहुत तेज थी जिसके चलते जबलपुर की तरफ से आ रही कार ने बाइक सवार सुनील और उसकी पत्नी नर्बदा को टक्कर मार दी। टक्कर में पति-पत्नी उछलकर कार के ऊपर जा गिरे और घायल हो गए। बाइक सवार दंपत्ति शहपुरा के रहने वाले हैं। फिलहाल पुलिस ने घायल दंपत्ति को अस्पताल में भर्ती कर कार को जब्त कर लिया है। साथ ही कार ड्राइवर को गिरफ्तार कर मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews