जबलपुर : किसान के घर लाखों की चोरी, नगदी-जेवरात सहित दस्तावेज भी ले गए

जबलपुर : किसान के घर लाखों की चोरी,  नगदी-जेवरात सहित दस्तावेज भी ले गए

जबलपुर, संदीप कुमार। कोरोना कर्फ्यू (Corona Curfew) में भी चोर चोरी को अंजाम देने से बाज नहीं आ रहे हैं। ताजा मामला पनागर थाना के कोहनी गांव का है, जहां अज्ञात चोरों ने बड़े किसान की हवेली में चोरी करते हुए सोने-चांदी के जेवर सहित लाखों रुपये की नगदी ले उड़े। चोरों ने हवेली के पीछे की दीवार फांदकर चोरी को अंजाम दिया। इधर सूचना के बाद पनागर थाना पुलिस और फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट (Fingerprint Expert) की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने चोरों की तलाश शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें:-दतिया : टीआई पर पॉक्सो एक्ट में लापरवाही बरतने का आरोप, लगा अर्थदण्ड

मालगुजार दोलन सिंह का परिवार जब सुबह सोकर उठा तो देखा कि घर का सामान बिखरा पड़ा हुआ है। लोगों को समझते देर नहीं लगी कि चोरी हुई है, वो लोग उस कमरे में पहुंचे जहां अलमारी रखी हुई थी। अलमारी में रखे जेवरात और नगदी गायब है। जिसकी जानकारी पुलिस को दी गई। पनागर थाना पुलिस की टीम फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट और डॉग स्क्वायड के साथ मौके पर पहुंची। पुलिस आसपास के कुछ चोरों को भी हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

लाखों की चोरी

बताया जा रहा है कि तड़के सुबह जब मालगुजार दोलन सिंह अपने परिवार के साथ हवेली पर सो रहे थे, तभी अज्ञात चोर पीछे की दीवार फांदकर घर के अंदर घुसे और सीधे उस स्थान पर गए जहां अलमारी में सोने चांदी के जेवर रखे थे। चोरों ने बड़ी ही सफाई से अलमारी तोड़ी और उसमें रखे 40 तोला सोना, 5 किलो चांदी और 6 लाख रुपये नगद निकाले और चलते बने।

नगदी-जेवरात सहित दस्तावेज भी ले गए है चोर

अज्ञात चोरों ने दोलन प्रसाद के घर से जेवर-नकदी के अलावा खेत की ऋणपुस्तिका, रजिस्ट्री, बही, प्लाट के दस्तावेज आदि भी समेट ले गए। मौके पर पहुंची पनागर पुलिस ने घर के चारों ओर का मुआयना किया। घर के पीछे की बाउंड्रीवॉल से चोरों के फांदकर घुसने का अनुमान लगाया जा रहा है। चोरों ने बगल में ही उनके छोटे भाई के घर में भी चोरी का प्रयास किया था, लेकिन कुछ ले नहीं जा पाए।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews