जबलपुर में पटाखा फोड़ने को लेकर हुआ विवाद, आरोपियों ने तलवार से किया दंपति पर हमला

jabalpur

Jabalpur News : जबलपुर में दिवाली के अगले दिन पटाखा फोड़ना को लेकर विवाद हुआ जो कि इस कदर बढ़ गया कि आरोपियों ने दंपति पर तलवार से हमला कर दिया। जिसके बाद लाठी के सहारे दंपति ने अपनी जान बचाई और फिर घर में घुसकर तुरंत ही रांझी थाना पुलिस को इसकी सूचना दी। वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस ने दंपति की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज लिया है। साथ ही उनकी तलाश शुरू कर दी है।

इस वजह से किया हमला

मिली जानकारी के मुताबिक, रांझी थाना अंतर्गत बापू नगर में सोमवार की रात आरोपी शुभम सोनकर और रघुवीर सोनकर सड़क पर बम फोड़ रहे थे, जिससे राजेश सोनकर के घर के सामने कचरा फैल रहा था। जिसका उन्होंने विरोध किया। जिससे गुस्साएं आरोपियों ने तलवार से राजेश और उनकी पत्नी प्रीति पर हमला कर दिया। वहीं, दोनों ने लाठी के सहारे अपनी जान बचाई और फिर घर के भीतर घुस गए।

[dgv_vimeo_video id=”884303322″]

सीसीटीवी में कैद हुई घटना

केवल इतना ही नहीं, आरोपियों ने इसके बाद राजेश के घर पर पथराव भी किया। जिसकी पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। राजेश की शिकायत पर पुलिस ने शुभम सोनकर और रघुवीर सोनकर के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। मामले को लेकर रांझी थाना प्रभारी नीलेश दोहरे का कहना है कि आरोपी और फरियादी दोनों आपस में रिश्तेदार हैं, जिनका इससे पहले भी विवाद हो चुका है।

संदीप कुमार, जबलपुर

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews