
जबलपुर,संदीप कुमार। मध्य प्रदेश के जबलपुर (jabalpur) जिले के थाना बरेला से लगी गौर चौकी स्थित सालीवाड़ा के हनुमान मंदिर का है, जहाँ दीपावली के एक दिन पहले जब हर कोई धन की देवी महालक्ष्मी की पूजा की तैयारी परिवार के साथ मनाने की तैयारी कर रहा था। तभी धन की लालच में एक हाई प्रोफाइल चोर मंदिर में रखी दान पेटी पार कर भाग निकला।
यह भी पढ़े…जमीन पर लेटे मन्नतधारियों के ऊपर से गुजरी सैकड़ों गायें, मनाया गया गाय गौहरी का पर्व
बता दें कि चोर की भगवान के प्रति इतनी श्रद्धा की मंदिर पहुँचे चोर ने पहले मंदिर के बाहर अपने जूते उतारे और उसके बाद मंदिर के अंदर दाखिल हुआ। द्वार पर पहुंचकर हाथ जोड़कर कान पकड़े और भगवान से माफी भी मांगी और इसके बाद मंदिर में रखी दान पेटी लेकर रफूचक्कर हो गया। लेकिन चोर की चोरी की पूरी वारदात मंदिर में लगे सीसीटीवी के कैमरे में कैद हो गई है जिसमे कार वाला वीआईपी चोर बेखौफ होकर मंदिर से दान पेटी उड़ाता नज़र आ रहा है।
यह भी पढ़े…Hingot War : आज इंदौर में होगा कलंगी और तुर्रा के वीरों का आमना सामना, हिंगोट से होगी लड़ाई
शनिवार की देर रात तकरीबन 2 बज़े के आसपास हनुमान मंदिर में रखी दानपेटी चोर ने पार कर दी, इसकी जानकारी दूसरे दिन तब लगी जब इलाके के रहने वाले अजय दुबे नाम का शख्स सुबह मंदिर में पहुंचा। तो देखा कि मंदिर में रखी दान पेटी मंदिर से गायब थी। जिसके बाद अजय ने इसकी जानकारी ग्रामीणों के दी। लेकिन मंदिर में हुई चोरी की पूरी घटना वहाँ लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी।
सालीवाड़ा हनुमान मंदिर में हुई चोरी का जो सीसीटीवी वीडियो सामने आ है उसमें चोर एक सफेद रंग की कार से आता दिखाई दे रहा है अज्ञात चोर ने अपने मुंह को कपड़े से ढांक कर रखा हुआ है साथ ही उसके दाहिने हाथों की उंगलियों में दो अंगूठी और बाएं हाथ मे एक घड़ी भी साफ साफ दिखाई दे रही है। चोरी की इस वारदात का सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद स्थानीय स्तर पर हाई प्रोफाइल चोर की तलाश शुरू कर दी गई है वहीं इस पूरे मामले की सूचना भी स्थानीय पुलिस को दे दी गई है जिसके आधार पर कार वाले वीआईपी चोर की तलाश शुरू कर दी गई है।
[dgv_vimeo_video id=”764102200″]
