इस कांग्रेस नेता ने स्मृति ईरानी को कहा पागल, बोले- कलाकारी जानती हैं वो

mp-election-Smriti-Irani's-attack-on-Kamal-Nath's-statement-on-women

जबलपुर, संदीप कुमार। युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बी.वी. (National President of the Indian Youth Congress Srinivas BV) ने केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी (Smriti Irani) को पागल (insane) कह दिया। पत्रकारों से बात करते हुए वे भाषा की सीमा लांघ गए और केंद्रीय मंत्री को पागल कह डाला। उन्होंने कहा कि स्मृति ईरानी यूपीए सरकार के समय रोज सड़क पर उतरकर ड्रामा करती थीं। लेकिन आज महिलाओं के साथ इतने अपराधों पर वे एकदम खामोश है। इसके आगे बोलते हुए उन्होने कह डाला कि मुझे लगता है कि स्मृति ईरानी थोड़ी पागल हो चुकी हैं। उन्होने तंज कसते हुए कहा कि हम जानते हैं कि वो बहुत अच्छी एक्टर हैं लेकिन अब वो इतनी महंगाई और अपराधों को लेकर कुछ क्यों नहीं कर रही हैं।

केंद्र सरकार को जमकर आड़े हाथों लिया
युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बी.वी आज एक दिवसीय दौरे पर जबलपुर पहुंचे थे। यहां युवा कांग्रेस और एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। जबलपुर प्रवास के दौरान मीडिया से बात करते हुए युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने देश में बढ़ती महंगाई को लेकर केंद्र सरकार को आड़े हाथ लिया और उन पर जमकर हमला बोला। युवक कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास ने कहा कि वर्तमान केंद्र सरकार महंगाई पर अंकुश लगाने पर पूरी तरह से नाकाम हुई है, आज देश में चारों तरफ महंगाई बढ़ रही है आम जनता परेशान हो रही है पर केंद्र सरकार को इस सब से कोई मतलब ही नहीं है।

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को कहा पागल
इसी दौरान पत्रकारों द्वारा स्मृति ईरानी को लेकर किए गए सवाल पर उनकी जबान फिसल गई। बता दें कि हाल ही में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी को एहसान फरामोश कहा था, इसे लेकर युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने पलटवार करते हुए कहा कि स्मृति ईरानी एक टीवी कलाकार हैं और कलाकारी वह अच्छे से करना जानती है। पर अब जनता उन्हें समझ चुकी है और सड़क पर उनकी यह कलाकारी नहीं चलेगी। इसी के साथ रौ में बहते हुए युवा कांग्रेस अध्यक्ष स्मृति रानी को पागल कह गए।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews