कलेक्टर ने वीडियो कॉलिंग से की कोरोना मरीजों से बात,हर संभव मदद का दिया आश्वासन

कलेक्टर ने वीडियो कॉलिंग से की कोरोना मरीजों से बात,हर संभव मदद का दिया आश्वासन

जबलपुर/संदीप कुमार

प्रदेश में संभवता पहला मामला, कलेक्टर भरत यादव ने आज वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से सुखसागर कोविड केयर सेंटर में भर्ती और होम आइसोलेशन में रह रहे कोरोना मरीजों से चर्चा की । भरत यादव ने इन कोरोना मरीजों से उनके स्वास्थ और उन्हें दिये जा रहे उपचार के बारे में जानकारी ली ।

कलेक्टर ने इस मौके पर कोरोना मरीजों को अपना मोबाईल नम्बर दिया और कोई भी कठिनाई आने पर सीधे उनसे सम्पर्क करने की बात कही ।कलेक्टर यादव ने कहा कि वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये आगे भी कोरोना पेशेंट से चर्चा करते रहेंगे । जल्दी ही मेडिकल कॉलेज के सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में भर्ती मरीजों से भी वे मिलेंगे । उन्होंने कोरोना मरीजों को अपना ख्याल रखने की सलाह दी और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की ।

ज़ूम एप के माध्यम से हुई इस वीडियो कांफ्रेंसिंग के दौरान कलेक्ट्रेट कक्ष में जिला पंचायत के सीईओ प्रियंक मिश्रा और ई-गवर्नेंस समिति के जिला प्रबंधक चित्रांशु त्रिपाठी भी मौजूद थे।गौरतलब है कि कोरोना संक्रमण से लड़ने में जबलपुर जिला प्रशासन और जनता का अहम योगदान दिया है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews