VIDEO: बिना इंजन बारूद से लदा ट्रेन का डब्बा ट्रैक पर दौड़ा, लोगों में फैली दहशत

VIDEO: बिना इंजन बारूद से लदा ट्रेन का डब्बा ट्रैक पर दौड़ा, लोगों में फैली दहशत

जबलपुर। सेना के लिए सप्लाई करने वाला असलाह जो कि जबलपुर के सुरक्षा संस्थानों से सेना को भेजा जाता है। इसी घातक असलाह को लेकर एक बड़ी घटना आज होते होते बची है। दरअसल, जब ट्रैन बोगीयों से लदी वेगन को लेकर जा रही थी तभी अचानक सतपुला के पास सबसे आखिर की बोगी ट्रेन से छूट कर पीछे की तरफ लुढ़कने लगी। अचानक हुई इस घटना से ट्रेक के आसपास मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया।

हीं, कुछ समझदार लोगो ने इस वीडियो को बनाकर हम तक पहुँचाया।बताया जा रहा है कि सेंट्रल ऑर्डनिंस डिपो से सेना के लिए असलाह लेकर जब ट्रेन जा रही थी तभी शंटिंग के दौरान एक बोगी वेगन से छूट कर पीछे की और लुढ़कने लगी।खास बात ये है कि जिस जगह ये हादसा हुआ वहॉ पर रेल्वे क्रासिंग भी है।अच्छी बात ये भी थी कि इस घटना में कोई बोगी की चपेट में नही आया बहरहाल पश्चिम मध्य रेल्वे ने इसे एक बड़ी लापरवाही मानते हुए जाँच के आदेश दिए है।वही सीओडी प्रबंधन इस पूरे मामले में कुछ भी बोलने को तैयार नही है।फिलहाल ये कहा जा सकता है कि जबलपुर में आज एक बड़ा हादसा टल गया है।

Mp Breaking News
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews