जबलपुर में लगेगा लाखों आदिवासियों का जमावड़ा, प्रशासन तैयारियों में जुटा

tribals-will-gather-in-Jabalpur-for-an-event

जबलपुर। 

तीन मार्च को प्रदेश के कई जिलों में रहने वाले आदिवासी समुदाय के लोग जबलपुर शहर में डेरा डालेंगे। जिसको लेकर जिला प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है। शहीद शंकर शाह-रघुनाथ शाह के प्रेरणस्थल जबलपुर में आगामी तीन मार्च को आदिवासी समाज के द्वारा एक विशाल कार्यक्रम होना है। कार्यालय में जनजातीय मंत्री ओमकार सिंह मरकाम सहित कई मंत्री और आदिवासि नेताओं के आने की उम्मीद जताई जा रही है। ट्राइबल विभाग जबलपुर में होने वाले इन कार्यक्रम की अगवानी कर रहा है। जबलपुर सहित रीवा, सागर, शहडोल संभाग से यहाँ पर लाखों लोगों के आने की उम्मीद है। तैयारी को लेकर जबलपुर कलेक्टर छवि भारद्वाज ने बताया कि इस कार्यक्रम के लिए ट्रायबल विभाग से जिलों को लक्ष्य भी मिला है जिसमे जबलपुर जिलों को 4 हजार लोगों को लाने का टारगेट है जो कि ट्राइबल विभाग और जनपद के माध्यम से पूरा किया जाएगा। कलेक्टर की माने तो 3 मार्च को इस विशाल कार्यक्रम के साथ साथ शहीद शंकर शाह-रघुनाथ शाह की प्रेरणा स्थल पर चेतना केंद्र के लिए वन विभाग के डीएफओ कार्यालय की पांच हजार स्केयर फ़ीट जमीन का अधिग्रहण किया गया है।जहाँ पर की पांच करोड़ रु से मेमोरियल बनाया जाएगा।

Mp Breaking News
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews