अलीगढ़ से रायपुर जा रहा ट्रक जबलपुर में पलटा, ड्राइवर, क्लीनर गंभीर रूप से घायल

train accident

Jabalpur- Truck Overturned : सोमवार की देर रात अलीगढ़ से रायपुर जा रहा एक ट्रक जो कि आलू से लोड था वह पाटन बाईपास के पास पलट गया। ट्रक पलटने से उसमें सवार ड्राइवर और कंडक्टर फंसे हुए थे। रात होने के कारण कोई मदद नही कर पा रहा था। इसी दौरान रात्रि गश्त में लगी जबलपुर पुलिस फरिश्ता बनकर ड्राइवर और कंडक्टर के पास पहुंची और उन्हें ट्रक से निकाल कर इलाज के लिए मेडिकल कालेज 108 से पहुंचाया। दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है।

चालक और क्लीनर घायल 

जानकारी के मुताबिक यूपी अलीगढ़ से आलू लोड कर ट्रक रायपुर जा रहा था कि बाईपास के पास अनियंत्रित होकर पलट गया। घटना में ड्राइवर और क्लीनर ट्रक में फंसे गए, उसी दौरान वहां से लार्डगंज थाना पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए जा रही थी, उनकी नजर पलटे ट्रक पर पड़ी जिसके बाद पुलिस कर्मियों ने ट्रक में फंसे चालक और क्लीनर को बचाने के लिए रेस्क्यू अभियान शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद जब दोनों बाहर नहीं निकल पा रहे थे तब लार्डगंज पुलिस ने ट्रक का कांच तोड़कर दोनों को किसी तरह बाहर निकाला। चालक और क्लीनर घायल अवस्था में थे, जिसके बाद पुलिस ने दोनों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया।

पुलिस ने निकाला ड्राइवर और क्लीनर को 

लार्डगंज थाने में पदस्थ सब इंस्पेक्टर संध्या चंदेल ने बताया कि प्रधान आरक्षक राजीव सिंह आरक्षक बृजेश वर्मा लार्डगंज पुलिस जब एक मुजरिम को गिरफ्तार करने के लिए पाटन बायपास मार्ग से जा रही थी, तभी उन्होंने आलू से भरा ट्रक पलटा हुआ देखा। जिसके बाद उन्होंने चालक और क्लीनर को बस से बाहर निकाल कर इलाज के लिए मेडिकल अस्पताल भिजवाया है। पुलिस ने घटना की जानकारी माढोताल थाना पुलिस को भी दी है।

जबलपुर से संदीप कुमार की रिपोर्ट 

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews