जबलपुर में TTE का कारनामा- 450 की जगह यात्री से वसूले 700 रु

जबलपुर में TTE का कारनामा- 450 की जगह यात्री से वसूले 700 रु

जबलपुर।संदीप कुमार।
रेल्वे की मनमानी इन दिनों चरम सीमा पर है जिसके चलते न सिर्फ यात्री परेशान हो रहे है बल्कि लुट भी रही है।ताजा मामला फिर सामने आया है जहाँ ईएफटी के मुताबिक कुल राशि 450 रुपए होना दर्शा रहा है पर जबलपुर रेलवे स्टेशन पर टीटीई ने एक यात्री से 450 की जगह 700 रुपए वसूल लिए। इसकी जानकारी यात्री को इटारसी पहुचने पर लगी। इससे यह तो स्पष्ट हो गया कि यात्री को किन किन फंडों का प्रयोग कर लुटा जा रहा है।

इस संबंध में हाथी टोल व्हीकल निवासी विक्की सपेरा ने बताया है कि वह आज इटारसी जाने के लिए जबलपुर रेलवे स्टेशन पहुचा था। वहां उसने जबलपुर से इटारसी की एक जनरल टिकट विण्डो से खरीदी। इसके बाद जब वह ट्रेन क्रमांक 12577 आई तो वह उसमें सवार होता की उसके पहले ही स्टेशन पर एक टीटीई ने उन्हें रोक लिया और उसकी टिकिट चैक करते हुए उसकी राशिद बना दी। यात्री रशीद नहीं बनाने मिन्नत करता रहा पर सफल नहीं हुआ। बाद में यात्री ने टीटी को 700 रुपए दिए और उक्त ट्रेन से रवाना हो गया।यात्री ने बताया कि जो राशिद बनाई गई है उसके मुताबिक फरो 200 और अतिरिक्त किराया 250 कुल 450 रुपए होते है। पर टी. टी ने राशिद में टोटल 700 रुपए लिख कर यात्री को थमा दिया।

यात्री का कहना था कि यात्रियों की जेब से कैसे किराये के साथ अतिरिक्त रुपए निकाले जाए इसके लिए टीटी और बुकिंग कर्मी जोड़,घटाना और गुड़ा भाग में हेराफेरी कर रहे है।खास बात यह है कि यात्री ने रेल्वे के अधिकारियों को अधीनस्थ रेलकर्मियों की कार्यशैली की जानकारी भी दी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।जिसके चकते गलत कार्य में लिप्त कर्मियों का हौसला बढ़ रहा है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews