स्कूल के बाहर खड़ी छात्र की एक्टिवा को दो बाइक सवारों ने पेट्रोल छिड़ककर किया आग के हवाले, पुलिस तलाश में जुटी

छात्रों के बीच विवाद के कारण ही स्कूटी को जलाया जाना बताया जा रहा है। फिलहाल मामले की पूरी जानकारी स्पष्ट नहीं हो पाई है।
scooter fire

Jabalpur News : जबलपुर के बंदरिया तिराहे से कटंगा रोड जाने वाले मार्ग पर स्थित जॉनसन स्कूल के पास खड़ी एक एक्टिवा में दिनदहाड़े बाइक सवार दो युवकों ने आग लगाई और भाग खड़े हुए। अचानक हुई इस घटना से सभी सन्न रह गए।

वही पास में वाहन सुधारने का काम करने वाले एक मैकेनिक ने बताया कि दो लड़के बाइक पर आए और जॉनसन स्कूल के पास खड़ी स्कूटी में आग लगाकर भाग गए। आसपास से गुजर रहे कुछ लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन तब तक स्कूटी आधे से ज्यादा जल चुकी थी। इस बारे में मैकेनिक भी ज्यादा जानकारी तो नहीं दे पाया लेकिन बस इतनी जानकारी लगी है कि स्कूटी जॉनसन स्कूल में पढ़ने वाले छात्र की बताई जा रही है। छात्रों के बीच विवाद के कारण ही स्कूटी को जलाया जाना बताया जा रहा है। फिलहाल मामले की पूरी जानकारी स्पष्ट नहीं हो पाई है।

मेकेनिक ने वाहन में आग लगाने की दी जानकरी

स्कूल के समय भी पंचर की दुकान लगाने वाले एक मैकेनिक ने बताया कि लगभग 11:30 बजे बाइक से दो युवक आए और एक्टिवा को आग के हवाले कर मौके से फरार हो गए। हालांकि इस बात की अभी पुष्टि नहीं हुई है लेकिन मैकेनिक का दावा है कि दोनों युवको ने ही वाहन में आग लगाई है| बहरहाल संदिग्ध परिस्थितियों में एक्टिवा में आग लगने की घटना की सही वजह है पुलिस जांच के बाद ही पता चल सकेगी।
जबलपुर से संदीप कुमार की रिपोर्ट

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews