होटल में धमाके का लाइव वीडियो, जिसे देखकर कुछ देर के लिए थम जाएगी सांस

Two-blast-in-hotel-video-many-injured

जबलपुर।  सर्किट हाउस के पास आज शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक होटल में अचानक ही एक के बाद एक दो गैस सिलेंडर तेज धमाके के साथ फट गए।धमाका इतना तेज था कि वहां मौजूद लोग अपनी जान बचाकर यहाँ वहाँ भाग खड़े हुएघटना सिविल लाइन थाने की है।गैस सिलेंडर के ब्लास्ट होते ही होटल में आग लग गई।इधर आग लगने की घटना स्थानीय लोगो ने तुरंत ही फायर ब्रिगेड को दी जिसके बाद मौके पर पहुँची फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।जानकारी के मुताबिक होटल के ऊपरी हिस्से में गैस सिलेंडर रखे हुए थे और यही पर खाना बनाया जा रहा था कि तेज धमाके के साथ गैस सिलेंडर में ब्लास्ट हुआ जब तक लोग कुछ समझ पाते तब तक फिर दूसरा गैस सिलेंडर ब्लास्ट हुआ।अच्छी बात ये थी कि इस बड़ी घटना में किसी प्रकार की जन हानि नही हुई है।बताया ये भी जा रहा है कि जिस समय होटल में ब्लास्ट हुआ उस समय होटल में मालिक और कुछ कर्मचारी के अलावा कोई नही था।फिलहाल जहाँ कड़ी मेहनत के बाद दमकल ने आग पर काबू पा लिया है तो वही पुलिस और खाद्य विभाग इसकी जानकारी लगाने में जुट गया है कि घरेलू सिलेंडर क्यो होटल में उपयोग किए जा रहे थे।

Mp Breaking News
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews