आपसी रंजिश के चलते दो लोगों में विवाद, देर रात फायरिंग से मची भगदड़

आपसी रंजिश के चलते दो लोगों में विवाद, देर रात फायरिंग से मची भगदड़

जबलपुर, संदीप कुमार। जबलपुर में आपसी रंजिश के चलते दो लोगों में विवाद हो गया जिसमें एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है। ये मामला जबलपुर के दमोहनाका क्षेत्र स्थित मेट्रो हॉस्पिटल के सामने का है जहां देर रात फायरिंग होने से दहशत फैल गई। जानकारी के अनुसार पुरानी रंजिश के चलते गोपी नामदेव नाम के बदमाश ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर वारिस मिश्रा पर फायरिंग की है। गनीमत यह रही कि गोली वारिस के पैर में लगी। घटना के तत्काल बाद वारिस के साथी उसे लेकर अस्पताल की ले गये लेकिन मेट्रो अस्पताल ने उसे भर्ती करने से मना कर दिया जिसके बाद घायल को रसल चौक स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Transfer: मध्यप्रदेश में फिर हुए दर्जनों भर पुलिसकर्मियों के तबादले, यहां देखे लिस्ट

घटना की सूचना मिलते ही गोहलपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंचे। बताया जा रहा है कि बदमाशों ने करीब 5 राउंड किये हैं जिससे मौके पर मौजूद लोगों में भगदड़ मच गई। पुलिस के मुताबिक वारिस मिश्रा और गोपी नामदेव माढ़ोताल थाना क्षेत्र के पुराने बदमाश हैं जिन पर एक दर्जन से ज्यादा अपराध दर्ज हैं। दोनों जुआ सट्टा खिलाने का भी काम करते हैं। वहीं इस मामले में दोनों बदमाशों में पैसों का लेनदेन चल रहा था जिसके कारण दोनों में दुशमनी हो गई। बहरहाल घायल युवक का इलाज चल रहा है वहीं पुलिस ने हमलावरों की तलाश करने के लिये टीम लगाकर आगे की जांच कर रही हैं..

किसानों को लेकर मंत्री Kamal Patel का बड़ा ऐलान, नेमावर पर कही बड़ी बात

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews