वर्दी में एसपी ऑफिस के सामने शराब पीने वाले दो पुलिसकर्मी सस्पेंड

MP

जबलपुर| संदीप कुमार| जबलपुर पुलिस लाइन में पदस्थ दो पुलिसकर्मियों को खुलेआम एसपी कार्यालय के सामने शराब पीना महंगा पड़ गया है। सोशल मीडिया में वायरल हो रहे वीडियो के आधार पर आज एसपी सिद्धार्थ बहुगुणा ने दोनों ही पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है साथ ही जाँच आरआई को सौपी गई है।

दरअसल, बीते 2 दिनों से सोशल मीडिया में यह दोनों पुलिसकर्मियों का खुलेआम शराब पीने का वीडियो लगातार वायरल हो रहा था। दोनों ही पुलिसकर्मी जबलपुर पुलिस लाइन में पदस्थ हैं चूँकि एसपी कार्यालय के बाहर ही एक बाइक में शराब से भरी गिलासों को रखे हुए थे और खुलेआम वर्दी पहन कर शराब भी पी रहे थे। लिहाजा एसपी सिद्धार्थ बहुगुणा ने इसे से एक बड़ी लापरवाही माना है जिसके चलते तत्काल ही दोनों पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है।

एसपी सिद्धार्थ बहुगुणा का कहना है कि जिस समय यह दोनों प्रधान आरक्षक शराब का सेवन कर रहे थे उस दौरान ड्यूटी में नहीं थे क्योंकि दोनों ही प्रधान आरक्षक वर्दी पहने हुए थे लिहाजा इससे पुलिस की छवि धूमिल होती है यही वजह है कि दोनों ही पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है| साथ ही इसकी जांच रक्षित निरीक्षक को सौंपी गई है। हम आपको बता दें कि यह दोनों पुलिसकर्मी जबलपुर पुलिस टाइम में पदस्थ थे और अपनी ड्यूटी खत्म करने के बाद जब घर जा रहे थे उसी दौरान बीच चौराहे पर शराब पी रहे थे जिसका की स्थानीय लोगों ने वीडियो बनाया था और उसके बाद ही यह वीडियो वायरल हुआ।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews