नगर निगम में एमआईसी सदस्य के बेटे ने दो युवकों को मारा चॉकू

नगर निगम में एमआईसी सदस्य के बेटे ने  दो युवकों को मारा चॉकू

जबलपुर। संदीप कुमार।

भाजपा की भले ही प्रदेश में सरकार न हो पर इनका गरूर अभी भी चरम सीमा पर है। ताजा मामला जबलपुर का है जहाँ भाजपा नेता मनप्रीत आनंद और लवलीन आंनद के बेटे ने दो लड़कों को सिर्फ इसलिए चॉकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया क्योंकि उससे उनका पुराना विवाद था। घटना के बाद से जहाँ आरोपी फरार है वही गोरखपुर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक जबलपुर के एक दिग्गज भाजपा नेता के बेटे ने बीच सड़क पर दो युवकों को चाकूओं से गोदकर उन्हें मरणनसन्न हालत में पहुँचा दिया है।आरोपी युवक का नाम रमनदीप आनंद है।आरोपी युवक का पिता वर्तमान में नगर सरकार में एमआईसी सदस्य है, वहीं मां भी पूर्व में महिला मोर्चा अध्यक्ष रह चुकी है। घटना गोरखपुर थानांतर्गत रतन कॉलोनी में रात की है जब भाजपा पार्षद व एमआईसी सदस्य मनप्रीत सिंह आनंद और लवलीन आनंद के बेटे ने दो युवकों पर चाकू से जानलेवा वार कर दिया। दोनों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। विवाद की वजह कॉलेज में हुई कहासुनी बताई जा रही है।

गोरखपुर टीआई उमेश तिवारी ने बताया कि नागपाल गार्डन के पास रहने वाला ममनदीप जीएस कॉलेज से बीकॉम की पढ़ाई कर रहा है। कल रात जब वह दोस्त ममन चड्ढा के साथ रतन कॉलोनी में घूमने निकला था। तभी राजवीर आनंद उन्हें मिला जिसकी ममनदीप से रंजिश है। राजवीर ने ममनदीप और ममन चड्ढा की जांघ पर चाकू से वार कर दिया। दोनों घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews