लांग प्रूफ रेंज में हुआ अल्ट्रा लाइट होवित्जर तोप का परीक्षण

लांग प्रूफ रेंज में हुआ अल्ट्रा लाइट होवित्जर तोप का परीक्षण

जबलपुर, संदीप कुमार। रक्षा मंत्रालय की खमरिया स्थित लांग प्रूफ रेंज में मेक इन इंडिया के तहत तोप का परीक्षण किया गया। यह परीक्षण सेना के अधिकारियों के साथ साथ कंपनी के अधिकारियों की उपस्थिति में हुआ। आज जिस तोप का परीक्षण किया गया उस तोप का नाम अल्ट्रा लाइट होवित्जर तोप है।

मेक इन इंडिया के तहत इस तोप को भारत गन फोर्ज लिमिटेड कंपनी ने बनाया है जिसका की ट्रायल एलपीआर में किया गया। 155 एमएम, 39 कैलिबर अल्ट्रा लाइट होवित्जर गन का सफल परीक्षण किया गया। सेना ने एलपीआर में परीक्षण के दौरान 0 डिग्री पर भी इस तोप को चेक किया, इसके साथ ही अलग अलग डिग्री पर कई राउंड से तोप का परीक्षण किया गया। गौरतलब है कि राजस्थान के पोखरण में कुछ माह पहले भारत गन फोर्ज कंपनी के द्वारा ही बनाई गई तोप का परीक्षण किया गया था जिसका बैरल फटने से सेना के तीन विशेषज्ञ घायल हो गए थे जिसके बाद केंद्रीय सुरक्षा संस्थान में काम करने वाले कर्मचारियों ने तोप की गुणवत्ता पर सवाल भी उठाए और इसका विरोध भी किया। फिलहाल खमरिया स्थित लांग प्रूफ रेंज पर आज अल्ट्रा लाइट होवित्जर तोप का अलग अलग डिग्री से सफल परीक्षण किया गया है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews