रेलवे स्टेशन पर घंटों पड़ा रहा लावारिस शव, अनदेखा कर गुजरते रहे लोग

रेलवे स्टेशन पर घंटों पड़ा रहा लावारिस शव, अनदेखा कर गुजरते रहे लोग

जबलपुर, संदीप कुमार। संस्कारधानी एक बार फिर उस समय शर्मसार हुई जब जबलपुर रेलवे स्टेशन के पास एक वृद्ध का शव घंटों तक पढ़ा रहा। इस बीच हजारों यात्री और रेलवे के अधिकारी शव के आसपास से निकल गए पर किसी ने भी इसकी जहमत नहीं उठाई की शव के लिए जीआरपी या फिर सिविल लाइन थाना पुलिस को सूचना दे दे।

Bhind News : कमीशन को लेकर महिलाओं में जमकर मारपीट, वीडियो वायरल

बताया जा रहा है कि जबलपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 6 के पास स्थित एक्सीलेटर के किनारे एक वृद्ध का शव पड़ा हुआ है। शुक्रवार की दोपहर को उसकी मौत हो गई इसके बाद से मृतक के किनारे से हजारों यात्री, यहां तक कि कई रेलवे के अधिकारी तक गुजर गए पर किसी ने भी इस शव को लेकर कार्रवाई या सूचना देने की जहमत नहीं उठाई। घंटों तक यह शव स्टेशन पर ही पड़ा रहा। इस बीच कुछ ऑटो चालकों ने लावारिस लोगों के अंतिम संस्कार का काम करने वाले गरीब नवाज कमेटी को सूचना दी तब इनायत अली रेलवे स्टेशन पहुंचे।

वहीं सिविल लाइन थाना प्रभारी को जब सूचना मिली तो उन्होंने तुरंत ही अपना स्टाफ मौके पर भेज दिया, इधर जीआरपी थाना प्रभारी सुनील नेमा मौके पर पहुंचे और चंद मिनट गुजारने के बाद सिविल लाइन थाना पुलिस को कार्रवाई के लिए निर्देशित किया और फिर वहां से चलते बनें। बहरहाल घंटों की मशक्कत के बाद आखिर पुलिस ने पंचनामा किया और फिर शव को अंतिम संस्कार के लिए गरीब नवाज कमेटी को सौंप दिया। शनिवार को पोस्टमार्टम होगा और फिर उसका अंतिम संस्कार इनायत अली करेंगे।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews