जबलपुर में मामा बना कंस, भांजे की कुल्हाड़ी मारकर की हत्या, पढ़ें पूरी खबर

भोपाल में रंग लगाने को लेकर हुए विवाद में युवक की मौत, मामला दर्ज, पिकअप वाहन से कुचलने का मामला

जबलपुर, संदीप कुमार | मध्य प्रदेश के जबलपुर में एक बार फिर दिल को दहला देने वाली घटना सामने आई है। दरअसल, यहां अधारताल थाना स्थित पन्नी मोहल्ला में एक मामा ने अपने भांजे की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी, जिसके बाद मामा मौके से फरार हो गया। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। जिसके बाद आसपास के लोगों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को अपने कब्जे में ले लिया है और पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया है और मामले की जांच में जुट गई है। साथ ही, आरोपी मामा की तलाश भी शुरू कर दी गई है।

यह भी पढ़ें – Today Gold Silver Rate : सोने-चांदी के भाव में तेजी जारी, नए रिकॉर्ड लेवल पर पहुंचेगी कीमत! जानें ताजा अपडेट और लेटेस्ट रेट

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गोपाल खंडेल ने बताया कि, पन्नी मोहल्ला में रहने वाला दुर्गेश मजदूरी का काम किया करते हैं। शनिवार की देर रात जब घर से लौटा तो उसका मामा अशोक कोल से विवाद हो गया। विवाद इतना गहरा हो गया कि दोनों के बीच मारपीट होने लगी और गुस्से में मामा घर से कुल्हाड़ी लेकर आया, जिसके बाद दुर्गेश पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। घटना में दुर्गेश को गंभीर चोट आई और वह जख्मी अवस्था में वहीं गिर गया। जिसे देखकर आरोपी मामा कुल्हाड़ी छोड़कर मौके से फरार हो गया।

यह भी पढ़ें – सिंगोली तहसीलदार ने यूरिया खाद से भरे एक ट्रक को किया जब्त, ड्राइवर मौके से फरार

वहीं, घटना की सूचना मिलते ही दुर्गेश के परिजन मौके पर पहुंचे लेकिन अधिक खून बह जाने के कारण उसकी मौत हो चुकी थी। हत्या की वजह पुरानी रंजिश बताई जा रही है। इधर, घटना की जानकारी मिलने के बाद अधारताल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्गेश के परिजनों के बयान दर्ज कर अशोक कोल की तलाश शुरू कर दी।

यह भी पढ़ें – Petrol Diesel Prices: राहत भरा रविवार, पेट्रोल-डीजल के दाम में राहत, MP के इन शहरों में महंगा हुआ ईंधन, जानें लेटेस्ट रेट

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews