जबलपुर में अज्ञात चोरों ने तोड़े दुकान के ताले, सीसीटीवी में कैद हुई घटना

chori

Jabalpur News : जबलपुर के मदन महल थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले बस स्टैंड चौकी क्षेत्र में अज्ञात चोरों के द्वारा चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया है जहां एक शराब दुकान में चोरी की घटना सामने आई है। चोरी का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। चोरी के दौरान चोरों के द्वारा दुकान का शटर तोड़ा गया फिर वह दुकान के अंदर घुसते नजर आ रहे हैं। इस चोरी की घटना की सूचना दुकान संचालक द्वारा मदन महल थाना बस स्टैंड चौकी में दर्ज कराई है। पुलिस ने शराब दूकान में हुई चोरी पर अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी चोर की तलाश कर रही है।

क्या है पूरा मामला

बताया जाता है कि पुराना बस स्टैंड सूर्या होटल के पास स्थित शराब दुकान संचालक जब सुबह दुकान खोलने गया तो उसने देखा की दुकान का शटर खुला हुआ है। दुकान संचालक ने जब दुकान के अंदर जाकर देखा की गल्ले से 15 हजार रुपये गायब थे।

दुकान संचालक ने दुकान में चोरी की घटना की शिकायत स्थानीय थाने में दर्ज कराई है। पुलिस शराब दुकान में हुई चोरी की घटना की जांच कर रही है।
जबलपुर से संदीप कुमार की रिपोर्ट

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews