युवा कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन, बैलगाड़ी पर मोटरसाइकिल को रख जताया आक्रोश   

युवा कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन, बैलगाड़ी पर मोटरसाइकिल को रख जताया आक्रोश   

जबलपुर, संदीप कुमार। मध्यप्रदेश में तेजी से बढ़ते पेट्रोल-डीजल के दामों  को लेकर आज जबलपुर शहर में युवा कांग्रेस (Youth Congress) ने अनूठा प्रदर्शन किया, युवा कांग्रेस (Youth Congress)कार्यकर्ताओं ने शहर में बैलगाड़ी यात्रा निकाली और केंद्र एवं प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधा इस दौरान युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बैलगाड़ी में मोटरसाइकिल को भी रखा।

पूर्वजों की हो रही है वापसी

युवा कांग्रेस (Youth Congress)ने केंद्र एवं प्रदेश सरकार पर आरोप लगाए हैं  कि जिस तरह से पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ रहे हैं उसे  देखते हुए कहा जा सकता है कि आने वाला समय हमारे पूर्वजों का होगा जिस तरह से हमारे पूर्वज बैलगाड़ी में चलते थे वही समय अब पेट्रोल-डीजल के दामों की वृद्धि  को देखते हुए वापस आ रहा है।

गढ़ा बाजार में निकाली बैलगाड़ी यात्रा

युवा कांग्रेस (Youth Congress) के कार्यकर्ताओं ने गढ़ा बाजार से लेकर मेडिकल तक बैलगाड़ी यात्रा निकाली जिसमें  सैकड़ो युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता शामिल हुए साथ ही बैलगाड़ी को मोटरसाइकिल पर रखकर विरोध प्रदर्शन किया,गौरतलब है कि महज दो माह के भीतर ही पेट्रोल-डीजल के दामो में 10 रुपये तक की वृद्धि हुई है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews