रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय के छात्र संगठनों ने किया प्रदर्शन

रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय के छात्र संगठनों ने किया प्रदर्शन

जबलपुर| संदीप कुमार| रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय के छात्र संगठनों ने सामूहिक रूप से यूनिवर्सिटी गेट के सामने जमकर प्रदर्शन किया और प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी की. विश्वविद्यालय के छात्र इस बात से नाराज थे कि कोरोना संक्रमण की वजह से कॉलेज और विश्वविद्यालय बंद है इसके बावजूद भी कॉलेजों के द्वारा छात्रों से फीस भरने के लिए बार-बार कहा जा रहा है और घरों में संदेश भेजे जा रहे हैं. फीस जमा न करने पर कॉलेजों से छात्रों के नाम काटे जाने की धमकी दी जा रही है. नाराज छात्रों ने विश्वविद्यालय के गेट के सामने जमीन पर बैठकर धरना दिया और यूनिवर्सिटी प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी की. छात्रों का मानना था कि यूनिवर्सिटी प्रबंधन के इशारे पर कॉलेजों के द्वारा छात्रों से फीस वसूलने के लिए कहा जा रहा है जबकि राज्य शासन ने छात्रों से फीस ना लेने संबंधी आदेश जारी किया है|

छात्रों ने विद्यालय प्रबंधन से मांग की कि वे कॉलेजों को इस संबंध में स्पष्ट दिशा निर्देश जारी करें| काफी देर तक नारेबाजी चलने की वजह से विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ कपिल देव मिश्र बाहर आए और उन्होंने छात्रों से ज्ञापन लिया और उन्हें आश्वासन दिया कि कोई भी कॉलेज छात्रों से जबरन फीस वसूली नहीं करेगा. उन्होंने साफ तौर पर कहा कि राज्य शासन के आदेश का पालन किया जा रहा है और छात्रों के हितों का पूरा ध्यान रखा जाएगा. कुलपति के द्वारा दिए गए आश्वासन के बाद छात्रों ने अपना धरना समाप्त कर दिया|

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews