
Jabalpur News : जबलपुर के गढ़ा थाने से महज चंद कदमों की दूरी पर रहने वाले इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकार सुनील सेन के घर पर अज्ञात बदमाशों ने बम फेंककर इलाके में दहशत फैला दी। जिसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। तेज धमाके की आवाज जैसे ही परिवार सहित क्षेत्र के लोगों ने सुनी तो वो भयभीत हो गए। आरोपी क्षेत्र में आतंक मचाते हुए पत्रकार के परिवार को जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। पीड़ित परिवार ने गढ़ा थाना पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है।
परिवारवालों ने शिकायत करवाई दर्ज
परिवार के सदस्यों ने बताया कि देर रात उनके घर में अज्ञात हमलावरों द्वारा बमबाजी की घटना को अंजाम दिया गया है। परिवारजनों ने अंदेशा जताया है कि घटना को अंजाम देने वाले उसके पड़ोसी ही हो सकते हैं। जिनसे गली को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है। पड़ोसी द्वारा गली में अवैध रूप से कब्जा किया जा रहा था। जिसका विरोध परिवार के लोगों ने किया तो पड़ोसियों ने उन्हें देख लेने की धमकी दी थी। जिस पर परिवार के लोगों ने शिकायत भी की थी लेकिन आज तक इसपर कोई कार्रवाई नहीं की। जिसके चलते अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हो गए।
[dgv_vimeo_video id=”858338344″]
मामले की जांच में जुटी पुलिस
वहीं, पुलिस अब पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से अगर बमबाजों का पता चलता है तो उन्हें शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा। जिसकी लिए टीम का गठन किया जा चुका है। हर पहलुओं पर जांच की जा रही है।
जबलपुर से संदीप कुमार की रिपोर्ट
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

