हिस्ट्रीशीटर बदमाशों को कोर्ट में पेश करने के दौरान हंगामा, वकील और समर्थक भिड़े

हिस्ट्रीशीटर बदमाशों को कोर्ट में पेश करने के दौरान हंगामा, वकील और समर्थक भिड़े

जबलपुर, संदीप कुमार। शुक्रवार को जिला कोर्ट में खुलेआम मारपीट और जमकर हंगामा हुआ। हिस्ट्रीशीटर अब्दुल रज्जाक और उसके भतीजे मोहम्मद शहबाज को जब अवैध हथियार रखने और मारपीट करने के मामले में पुलिस कोर्ट में पेश कर रही थी, तभी उसके समर्थक सैकड़ो की संख्या में कोर्ट परिसर में घुस गए। यहां उन्होंने जमकर हंगामा किया जिसको देखते हुए वकीलों ने न सिर्फ बदमाश के समर्थकों को खदेड़ दिया बल्कि मारपीट भी कर दी।

हिस्ट्रीशीटर अब्दुल रज्जाक और उसका भतीजा गिरफ्तार, तलाशी के दौरान पकड़ाया अवैध हथियारों का जखीरा

हिस्ट्रीशीटर बदमाश अब्दुल रज्जाक और मोहम्मद शहबाज को जब पुलिस जिला कोर्ट में लेकर जा रही थी तभी पीछे से 100 से ज्यादा आरोपी के समर्थक पहुँच गए जहाँ उन्होंने पुलिस की कार्रवाई पर न सिर्फ सवाल खड़े किए बल्कि हथियारों से लैस होकर कोर्ट के अंदर जा घुसे। इससे नाराज होकर वकीलों ने बदमाश का समर्थन करने वालो को कोर्ट से बाहर खदेड़ दिया।

PEB : नाम बदलने के बाद भी नहीं बदला काम, अब गड़बड़ी के बाद तीन परीक्षाएं निरस्त

बताया जा रहा है कि जैसे ही अब्दुल रज्जाक और मोहम्मद शहबाज को कोर्ट में पेश किया वैसे ही जिला कोर्ट के अंदर उसके समर्थक आ गए। एमपी ब्रेकिंग के पास इस पूरी घटना और हंगामे का वीडियो है, लेकिन उसमें इतनी हिंसा और अमर्यादित भाषा है कि हम आपको दिखा नहीं सकते।

धार: पंचायत बैठाकर नाबालिग की खरीद-फरोख्त का मामला, खुलेआम चल रहा था सौदा

जिला कोर्ट के अंदर हथियारों से लैस सैकड़ों लोगों के घुस जाने पर वहाँ मौजूद वकीलों ने आपत्ति जताई है। वकीलों ने कहा कि आज जिस तरह से कोर्ट परिषर में सैकड़ों असमाजिक तत्वों का हथियारों के साथ घुसने से दहशत का माहौल बन गया है, वकीलों ने जिला सत्र न्यायाधीश से मांग की है कि वकीलों की सुरक्षा कोर्ट में बढ़ाई जाए।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews