जबलपुर में भी किशोर-किशोरियो का टीकाकरण शुरू, पहले दिन ही दिखा खासा उत्साह

जबलपुर में भी किशोर-किशोरियो का टीकाकरण शुरू, पहले दिन ही दिखा खासा उत्साह

जबलपुर, संदीप कुमार। 15 से 18 साल के किशोरों को वैक्सीन लगाने के केंद्र सरकार के निर्णय के तहत जबलपुर में सोमवार को सबसे पहले स्कूली छात्र छात्राओं को टीकाकरण का काम प्रारंभ किया गया, इस टीकाकरण अभियान के लिए जबलपुर में 267 टीकाकरण केंद्र बनाए गए हैं, ज्यादातर केंद्र सरकारी हाई स्कूल और हायर सेकेंडरी स्कूल में बनाए गए हैं, इन केंद्रों में एक दिन में साठ हजार किशोरों को टीका लगाया गया है, पूरे जिले में एक लाख अठारह हजार किशोरों को टीका लगाया जाना है जिसके लिए एक सप्ताह पूर्व से ही शिक्षकों ने किशोरों के अभिभावकों से संपर्क कर उन्हें इस काम के लिए प्रेरित करना शुरू कर दिया था, इसी का परिणाम यह हुआ कि किशोरों के वैक्सीनेशन के पहले दिन जबरदस्त उत्साह का माहौल रहा।

यह भी पढ़े.. MPPSC: इन पदों पर निकली है बंपर भर्तियां, 15 जनवरी से आवेदन, जानिए आयु-पात्रता

सभी टीकाकरण केंद्रों में बड़ी तादाद में स्कूली छात्र छात्रा टीका लगवाने के लिए पहुंचे। स्कूल के पहचान पत्र या फिर आधार कार्ड के आधार पर ही किशोरों को टीका लगाया जा रहा है, जो किशोर किसी स्कूल के छात्र नहीं है उनके लिए भी यही व्यवस्था रखी गई है, जिला और स्वास्थ विभाग के अधिकारियों ने पहले से तैयारी पूरी कर ली थी इस वजह से ज्यादातर टीकाकरण केंद्रों में किशोरों को अपनी बारी का इंतजार नहीं करना पड़ा टीकाकरण केंद्रों में 15 से 18 वर्ष के किशोर आ रहे हैं और उन्हें लगातार टीका लगाया जा रहा है, इस दौरान टीकाकरण केंद्रों में उपस्थित शिक्षक हर तरह की भ्रांतियों का निराकरण भी कर रहे हैं और लोगों को अफवाहों से बचने की हिदायत भी दे रहे हैं, माना जा रहा है कि तीन दिन के अंदर ही पूरे जिले के किशोरों को टीका लगा दिया जाएगा।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews